लाइव न्यूज़ :

'मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी योजनाओं को प्रणाम किया', बिहार सरकार के मंत्री ने दी सफाई

By एस पी सिन्हा | Updated: November 17, 2024 18:11 IST

बिहार ग्रामीण विकास कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री को चरण स्पर्श नहीं किया, बल्कि उनकी महत्वाकांक्षा और उनके द्वारा बिहार को लेकर किए जा रहे विकास को प्रणाम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार के द्वारा पीएम मोदी का पांव छुने पर विपक्ष के द्वारा मुद्दा बना लिया गया हैनीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री को चरण स्पर्श नहीं कियाकहा- मुख्यमंत्री ने उनकी महत्वाकांक्षा और उनके द्वारा बिहार को लेकर किए जा रहे विकास को प्रणाम किया

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पांव छुने पर विपक्ष के द्वारा मुद्दा बना लिया गया है। ऐसे में बिहार ग्रामीण विकास कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री को चरण स्पर्श नहीं किया, बल्कि उनकी महत्वाकांक्षा और उनके द्वारा बिहार को लेकर किए जा रहे विकास को प्रणाम किया है। जिसे कुछ लोग राजनीतिक विषय बना रहे हैं। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई काम नहीं है। वो बस ऐसे ही मुद्दों की तलाश में रहता है, जिसे लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा जा सके। अशोक चौधरी ने कहा कि विपक्ष सिर्फ नीतीश कुमार के आसपास घूमता रहता है। वो सिर्फ यही देखता रहता है कि कैसे भी करके नीतीश कुमार को घेरा जा सके। लेकिन, आज तक विपक्ष को इस काम में सफलता नहीं मिल पाई। यह उसी का नतीजा है कि कई मौकों पर विपक्ष के नेताओं की कुंठा साफ परिलक्षित होती रहती है। 

उन्होंने कहा, मैं एक बार फिर इस बात को स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरण स्पर्श नहीं किए हैं बल्कि उनकी आकांक्षा को स्पर्श किया है। इससे हम सभी प्रभावित हुए हैं। इस बात को बिल्कुल भी खारिज नहीं किया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास देश के लिए महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे अगर जमीन पर उतारा जाए, तो देश में चौतरफा विकास की बयार बहेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महत्वाकांक्षा को लेकर बिहार में काम कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार की आकांक्षा को बल प्रदान किया है। नीतीश कुमार प्रधानमंत्री का सम्मान करते हैं, यह उसी का सूचक है। लेकिन कुछ लोग इसे राजनीतिक दृष्टि से देख रहे हैं। जिसे जनता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। जनता पर्दे के पीछे की सच्चाई से पूरी तरह वाकिफ है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?