लाइव न्यूज़ :

CM नीतीश ने कहा- चमकी बुखार से मरने वाले अधिकतर बच्चे गरीब परिवारों से, विपक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री का मांगा इस्तीफा

By भाषा | Updated: July 2, 2019 06:10 IST

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय के सरकार की ओर से जवाब देने के बाद कुमार ने कहा, "जो हुआ, दुर्भाग्यपूर्ण है, और दुःख व्यक्त करना काफी नहीं है, यह बेहद गंभीर मसला है... हमने कई बैठकें की हैं और मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की है...।’’

Open in App

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के कारण बड़ी संख्या में बच्चों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि एईएस से मरने वाले अधिकतर बच्चे गरीब परिवारों से हैं। कुमार ने इस बात पर भी क्षोभ जाहिर किया कि मेडिकल विशेषज्ञ इस मस्तिष्क ज्वर की प्रकृति के बारे में ठीक-ठीक जानकारी हासिल नहीं कर सके हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गरीबों और गांवों के विकास के लिए बनी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें जोड़कर उनके उत्थान के लिए संकल्पित है। बिहार विधानसभा की सोमवार की कार्यवाही शुरू होते ही एईएस (चमकी बुखार) से इस मौसम में 28 जून तक 154 बच्चों की मौत को लेकर विपक्षी दलों द्वारा कार्यस्थगन प्रस्ताव लाया गया।

प्रस्ताव पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय के सरकार की ओर से जवाब देने के बाद कुमार ने कहा, "जो हुआ, दुर्भाग्यपूर्ण है, और दुःख व्यक्त करना काफी नहीं है, यह बेहद गंभीर मसला है... हमने कई बैठकें की हैं और मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की है...।’’

उन्होंने कहा कि इस रोग के कारण पिछले कुछ साल में इससे पीड़ित होने वालों की संख्या में कमी आयी थी लेकिन इस साल कुछ ज्यादा की घटनाएं हुईं जिसको लेकर सरकार सभी दृष्टिकोणों से सचेत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृपया ध्यान दीजिए कि इसे अभी भी सिंड्रोम (लक्षणों का एक समूह) कहा जाता है। प्रत्येक विशेषज्ञ भिन्न राय रखता है। इसलिए वह मेडिकल क्षेत्र के लोगों से एक समिति बनाने की अपील करते हैं ताकि किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सके।

कुमार ने कहा कि पीड़ितों के परिजनों से मिलने के बाद यह काफी हद तक स्पष्ट है कि ज्यादातर पीड़ित गरीब परिवारों के हैं। उन्होंने कहा कि उनके सामाजिक एवं आर्थिक सर्वेक्षण का निर्देश दिया गया है और उसकी रिपोर्ट के आधार पर वंचित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना, शुद्ध पेयजल योजना तथा सतत जीविकोपार्जन योजना से जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सूखे की बन रही स्थिति पर चिंता जताते हुए सभी दलों के विधायकों से सदन के बाहर बैठक कर अपने अपने क्षेत्रों की स्थिति से अवगत कराने के लिए कहा । बिहार विधानसभा की सोमवार की कार्यवाही शुरू होते हुए विपक्षी दलों के अपने कार्यस्थगन प्रस्ताव के जरिए सबसे पहले एईएस पर चर्चा कराए जाने की मांग को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने स्वीकृति दे दी।

चर्चा में राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह एवं विजय शंकर दुबे, राजद नेता ललित यादव एवं नेमतुल्लाह तथा भाकपा के महबूब आलम ने भाग लिया । सदन में एईएस पर चर्चा के बाद सरकार की ओर से जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए गए उपायों के कारण मुजफ्फरपुर में इस वर्ष एईएस से होने वाली मृत्यु की दर में काफी कमी आई है।

उन्होंने कहा कि इस रोग के कारण 2013 में मृत्यु दर बढ़कर जहां 38 प्रतिशत हो गयी थी, वहीं सरकार के सतत प्रयास के कारण 2018 में घटकर यह 21 प्रतिशत हो गयी । इससे पूर्व मंत्री के जवाब देने के लिए खड़े होने पर मुख्यमंत्री से इस पर जवाब देने की मांग करते हुए विपक्षी सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गए लेकिन मुख्यमंत्री के बोलने के समय वे सदन में वापस लौट आए थे।

बिहार विधानसभा की मंगलवार की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सदस्यों ने सदन परिसर में हाथों में तख्तियां लेकर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के इस्तीफे की मांग की।

टॅग्स :चमकी बुखारनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए