लाइव न्यूज़ :

JDU नेता केसी त्यागी के बयान को सीएम नीतीश कुमार ने किया सिरे से खारिज, कहा- ऐसी कोई बात नहीं है, सब फालतू बाते हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: October 31, 2019 23:05 IST

बुधवार को जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में केसी त्यागी ने ही इस बात को सामने रखा था कि अगर उचित प्रतिनिधित्व दिया गया तो जनता दल यूनाइटेड केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो सकती है. 

Open in App
ठळक मुद्देइस तरह से दोनों नेताओं के परस्पर विरोधी बयान पर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी तेज होने की संभावना है.  सीएम नीतीश कुमार ने इससे इनकार किया है तो सारी अटकलें और कयासबाजियां खत्म हो गई हैं.

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव केसी त्‍यागी के द्वारा जदयू के केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल होने के बयान पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि ऐसी कोई बात नहीं हुई है और मंत्रिपरिषद में शामिल होने की बात फालतू है. 

यहां बता दें कि बुधवार को जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में केसी त्यागी ने ही इस बात को सामने रखा था कि अगर उचित प्रतिनिधित्व दिया गया तो जनता दल यूनाइटेड केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो सकती है. 

लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में जदयू के शामिल होने की अटकलों पर विराम लगाते हुए उन्होंने कहा कि ''ऐसी कोई बात नहीं'' है. ये सब फालतू बाते हैं. इस तरह से दोनों नेताओं के परस्पर विरोधी बयान पर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी तेज होने की संभावना है. 

यहां बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण के समय उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने के कारण नीतीश कुमार ने नाराजगी जाहिर करते हुए ऐलान किया था की जनता दल यूनाइटेड मंत्रिपरिषद में कभी शामिल नहीं होगी. लेकिन अब जबकि सीएम नीतीश कुमार ने इससे इनकार किया है तो सारी अटकलें और कयासबाजियां खत्म हो गई हैं.

टॅग्स :बिहारजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील