लाइव न्यूज़ :

Transgender Sub-Inspector in Bihar: 3 ट्रांसजेंडरों को दारोगा पद के लिए नियुक्ति पत्र देंगे सीएम नीतीश कुमार, देश में पहला राज्य होगा बिहार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 17, 2024 16:51 IST

Transgender Sub-Inspector in Bihar: गृह विभाग एवं पुलिस मुख्यालय की ओर से 21 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देTransgender Sub-Inspector in Bihar: मानवी मधु कश्यप पहली ट्रांसवुमेन हैं जिन्होंने दारोगा का पद प्राप्त किया है।Transgender Sub-Inspector in Bihar: बिहार पहला राज्य होगा जो तीन ट्रांसजेंडरों को नियुक्ति पत्र देगा।Transgender Sub-Inspector in Bihar: रोनित झा और बंटी कुमार दो ट्रांसमेन हैं जिन्हें भी दरोगा के पद पर नियुक्त किया गया है।

Transgender Sub-Inspector in Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 21 अक्टूबर को गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में 1239 पुलिस अवर निरीक्षकों (दारोगा) को नियुक्ति पत्र देंगे। राज्य में पहली बार तीन ट्रांसजेंडरों को एक साथ दारोगा पद के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। मानवी मधु कश्यप पहली ट्रांसवुमेन हैं जिन्होंने दारोगा का पद प्राप्त किया है। वहीं, रोनित झा और बंटी कुमार दो ट्रांसमेन हैं जिन्हें भी दरोगा के पद पर नियुक्त किया गया है। बिहार पहला राज्य होगा जो तीन ट्रांसजेंडरों को नियुक्ति पत्र देगा।

गृह विभाग एवं पुलिस मुख्यालय की ओर से 21 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार गृह विभाग एवं पुलिस मुख्यालय ने बापू सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया है। बिहार सरकार का यह कदम ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसने साबित कर दिया है कि ट्रांसजेंडर भी किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं।

यह नियुक्ति ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को प्रेरित करेगी और उन्हें समाज में अपना स्थान बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। बिहार में पहली बार एक ट्रांसवुमेन और दो ट्रांसमेन दरोगा बनेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, गृह विभाग के प्रधान सचिव अरिवंद कुमार चौधरी, राज्य के पुलिस महानिदेशक आलोक राज के साथ कई वरीय पुलिस अधिकारी और नेता मौजूद रहेंगे। 

टॅग्स :Bihar PoliceNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए