लाइव न्यूज़ :

CM नीतीश कुमार ने जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक प्रकट किया, बिहार में घोषित हुआ दो दिन राजकीय शोक

By भाषा | Updated: January 29, 2019 12:26 IST

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा है कि जॉर्ज फर्नांडिस के रूप में देश ने बड़ी राजनीतिक शख्सियत के साथ ही प्रखर वक्ता, चिंतक, विचारक और करिश्माई व्यक्तित्व को खो दिया है।

Open in App

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व रक्षा मंत्री, प्रख्यात समाजवादी एवं प्रखर मजदूर नेता जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक प्रकट किया है। साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर बिहार सरकार ने दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा है कि जॉर्ज फर्नांडिस के रूप में देश ने बड़ी राजनीतिक शख्सियत के साथ ही प्रखर वक्ता, चिंतक, विचारक और करिश्माई व्यक्तित्व को खो दिया है। जॉर्ज फर्नांडिस श्रमिक संगठन के पूर्व नेता तथा पत्रकार थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व में समता पार्टी का गठन किया गया था। वह केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में रक्षा मंत्री, संचार मंत्री, उद्योग मंत्री, रेलमंत्री आदि के रूप में कार्य कर चुके थे। फर्नांडिस ने उच्च राजनीतिक मूल्यों एवं आदर्श की बदौलत सार्वजनिक जीवन में उच्चस्थ शिखर को प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि फर्नांडिस ने अपने व्यक्तित्व की बदौलत राजनीतिक सीमाओं के परे सभी विचारधारा के राजनीतिक दलों का आदर एवं सम्मान प्राप्त किया। उन्होंने अपने जीवन में लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा। उन्होंने हमेशा साम्प्रदायिक सौहार्द एवं सामाजिक सद्भाव के मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

मुख्यमंत्री ने फर्नांडिस के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुये कहा है कि उनके निधन से उन्होंने अपना अभिभावक खो दिया है।

फर्नांडिस के निधन पर बिहार सरकार ने दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा सभी को इस दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

टॅग्स :जॉर्ज फर्नान्डिसनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत