लाइव न्यूज़ :

"केवल शांति भंग करने के लिए पश्चिम बंगाल में आई है ‘तथ्यान्वेषण’ की टीम", बोली सीएम ममता, पूछा- 'धार्मिक रैली में हथियार और बुल्डोजर कैसे?'

By भाषा | Updated: April 11, 2023 08:00 IST

राज्य में हुए हिंसा पर बोलते हुए सीएम ममता ने कहा है कि “वे नमाज के वक्त जानबूझकर वहां गए थे। भाजपा समर्थकों ने हथियार ले रखे थे। हथियार लेकर नाच रहे थे। धार्मिक रैलियों में लोग हथियार लेकर क्यों चलेंगे, ट्रैक्टर और बुलडोजर क्यों चलाएंगे? उन्हें अनुमति किसने दी? ये अवैध हैं। ये लोग बाहरी हैं और मुंगेर से लाए गए थे।”

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ममता बनर्जी ने हिंसा प्रभावित इलाकों के हालात को ‘‘शांतिपूर्ण’’ बताया है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल में शांति भंग करने के लिए ‘तथ्यान्वेषण’ की टीम आई है। हिंसा को लेकर सीएम ममता ने सवाल उठाए है और पूछा है कि 'धार्मिक रैली में हथियार और बुल्डोजर कैसे?'

कोलकाता:पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रभावित इलाकों में मौजूदा स्थिति को ‘‘शांतिपूर्ण’’ बताते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि एक अल्पज्ञात गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) द्वारा भेजी गई ‘तथ्यान्वेषण’ टीम यहां कानून व्यवस्था की स्थिति को बाधित करने के लिए राज्य का दौरा कर रही है। 

पटना उच्च न्यायालय के एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली टीम के अधिकार पर सवाल उठाते हुए बनर्जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित रामनवमी की रैलियों में लोग हाथों में हथियार लिए हुए थे और इस दौरान ट्रैक्टर चलाए जा रहे थे और उन्हें जानबूझकर उन मार्गों की ओर ले जाया गया, जहां नमाज पढ़ी जा रही थी। 

सीएम ममता ने क्या कहा है, भाजपा ने क्या जवाब दिया

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख बनर्जी ने कहा, “अभी स्थिति बिलकुल शांतिपूर्ण है। क्षेत्र में शांति भंग करने के लिए ‘तथ्य अन्वेषण’ टीम यहां आई है। इस टीम का क्या काम है? यह क्या करेगी? हर मामले में वे (केंद्र) मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग, बाल आयोग और मीडिया आयोग को भेजते हैं।” बहरहाल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि ‘तथ्यान्वेषण’ दल ने राज्य की स्थिति की ‘‘असली तस्वीर’’ दिखायी है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में रामनवमी रैलियों के दौरान हुगली और हावड़ा जिलों के कुछ हिस्सों में हिंसा की घटनाएं हुईं थीं। 

‘तथ्यान्वेषण’ टीम को हिंसा प्रभावित इलाकों के दौरे को नहीं मिली है इजाजत

पुलिस ने पटना उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एल. नरसिम्हा रेड्डी के नेतृत्व में ‘तथ्यान्वेषण’ टीम को निषेधात्मक आदेशों का हवाला देते हुए किसी भी हिंसा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने की अनुमति नहीं दी है। बनर्जी ने सोमवार को राज्य सचिवालय में कहा, “वे नमाज के वक्त जानबूझकर वहां गए थे। भाजपा समर्थकों ने हथियार ले रखे थे। हथियार लेकर नाच रहे थे। धार्मिक रैलियों में लोग हथियार लेकर क्यों चलेंगे, ट्रैक्टर और बुलडोजर क्यों चलाएंगे? उन्हें अनुमति किसने दी? ये अवैध हैं। ये लोग बाहरी हैं और मुंगेर से लाए गए थे।” 

‘तथ्यान्वेषण’ की टीम ने फाइनल रिपोर्ट में क्या कहा 

टीएमसी ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें हावड़ा के काजीपाड़ा में कथित रूप से एक रैली में एक व्यक्ति बंदूक लिए दिखा था। बाद में पुलिस ने उसे बिहार के मुंगेर से गिरफ्तार किया था। ‘तथ्यान्वेषण’ दल ने एक संवाददाता सम्मेलन में पश्चिम बंगाल में हिंसा की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से जांच कराने की मांग की और आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन की ‘‘दंगाइयों के साथ मिलीभगत’’ थी। राजभवन के एक सूत्र ने बताया कि बाद में तथ्यान्वेषण दल ने राज्यपाल डॉ. सी वी आनंद बोस से मुलाकात की और अपने नतीजों पर एक रिपोर्ट सौंपी।  

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीराम नवमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ