लाइव न्यूज़ :

सीएम ममता बनर्जी को किया बैन, तेजस्वी यादव बोले- BJP का गुलाम बना निर्वाचन आयोग

By एस पी सिन्हा | Updated: April 13, 2021 20:15 IST

दिल्ली से पटना पहुंचे राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि चुनाव आयोग अब भाजपा मीडिया सेल की तौर पर काम कर रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर रोक लगाए जाने से नाराजगी जताई है. हकीकत यह है कि चुनाव आयोग और भाजपा आयोग बनकर रह गया है.एकतरफा कार्रवाई की जा रही है वह इस बात का प्रमाण है.

पटनाः बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादवचुनाव आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर रोक लगाये जाने पर भड़कते हुए कहा है कि बंगाल में चुनाव आयोग का निर्णय असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है.

चुनाव आयोग अपना काम ना कर सत्ता पक्ष की गुलामी कर रही है. उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर रोक लगाए जाने से नाराजगी जताई है. दिल्ली से पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा है कि चुनाव आयोग अब भाजपा मीडिया सेल की तौर पर काम कर रहा है.

उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि चुनाव आयोग और भाजपा आयोग बनकर रह गया है. जिस तरह एकतरफा कार्रवाई की जा रही है वह इस बात का प्रमाण है. उल्लेखनीय है कि बंगाल में ममता बनर्जी को 24 घंटा के लिए चुनाव प्रचार पर बैन लगा दिया है. जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष जबदस्त भड़के हुए हैं.

वहीं भाजपा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की तरफ से लगाए आरोपों पर जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा कि सुशील मोदी को उनकी खुद की पार्टी नहीं पूछ रही है. पूर्व उपमुख्यमंत्री हाशिए पर चले गए हैं. लिहाजा खबरों में बने रहने के लिए वह कुछ भी बयान देते रहते हैं. उन्होंने कहा कि सुशील मोदी कितना सच बोलते हैं यह बात सबको पता है.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मधुबनी कांड के पीछे भाजपा विधायक की भूमिका रही है. इस मामले में अब तक के भाजपा नेताओं के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई. खुद पीड़ित परिवार के लोग बयान दे रहे हैं. लेकिन सुशील मोदी अपनी डफली बजाने से बाज नहीं आते.

तेजस्वी यादव ने दिन-प्रतिदिन बिहार में बढ़ रहे कोरोना को लेकर कहा कि लोगों को सख्ती से एहतियात बरतने की जरूरत है. इसके साथ ही कहा कि सरकार को भी इस मामले में खास इंतजाम किया करना चाहिए.

टॅग्स :चुनाव आयोगविधानसभा चुनावपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021ममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टीटीएमसीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप