लाइव न्यूज़ :

सीएम खट्टर बोले- हरियाणा में भी लागू किया जाएगा एनआरसी, बाहरी लोगों को यहां रहने का अधिकार नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2019 11:51 IST

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि एनआरसी एक राष्ट्रीय मुद्दा है और इसे हरियाणा सहित सभी राज्यों में लागू किया जाएगा। अन्य देशों के नागरिकों को बिना अनुमति के यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देखीएम खट्टर ने कहा कि हम हरियाणा में एनआरसी लागू करेंगे।राज्य सरकार ‘परिवार पहचान पत्र’ पर काम कर रही है। खट्टर ने कहा कि उसका आंकड़ा एनआरसी में इस्तेमाल किया जाएगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) को हरियाणा में भी लागू करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि एनआरसी एक राष्ट्रीय मुद्दा है और इसे हरियाणा सहित सभी राज्यों में लागू किया जाएगा। अन्य देशों के नागरिकों को बिना अनुमति के यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है।

इससे पहले 15 अक्टूबर को भी खट्टर ने पंचकूला में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) एच एस भल्ला और पूर्व नौसेना प्रमुख सुनील लांबा से उनके आवासों पर मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम हरियाणा में एनआरसी लागू करेंगे।’’ खट्टर ने अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी के ‘महासंपर्क अभियान’ के तहत इन दोनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने देश भर में एनआरसी को लागू करने का पहले भी समर्थन किया था।

असम में 31 अगस्त को अंतिम एनआरसी जारी हुई थी और 19 लाख लोग इस सूची से बाहर रह गये थे। असम की सत्तारूढ़ भाजपा समेत कई राजनीतिक दलों ने इस अंतिम दस्तावेज पर असंतोष प्रकट किया था। खट्टर ने यह भी कहा , ‘‘उन्होंने (न्यायमूर्ति भल्ला) सुझाव दिया कि हरियाणा में एक विधि आयोग का गठन किया जाना चाहिए। हम उसका अध्ययन करेंगे और उसका परीक्षण भी करेंगे। सरकार इस आयोग की स्थापना की व्यावहारिकता पर गौर करेगी। यदि लोग इससे लाभान्वित होते हैं तो इसका गठन किया जाएगा।’’ 

एक सरकारी विज्ञप्ति में खट्टर के हवाले से कहा गया है कि राज्य सरकार ‘परिवार पहचान पत्र’ पर काम कर रही है। खट्टर ने कहा कि उसका आंकड़ा एनआरसी में इस्तेमाल किया जाएगा।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019मनोहर लाल खट्टरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील