लाइव न्यूज़ :

CM केजरीवाल ने आधिकारिक आवास पर किया योगाभ्यास, दिल्ली भाजपा के नेताओं ने समूहों में किया योग

By भाषा | Updated: June 21, 2020 14:47 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सुबह अपने आधिकारिक आवास पर योग किया। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उधर, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता समेत पार्टी के नेताओं ने शहर के विभिन्न हिस्सों में योगाभ्यास किया और फेसबुक एवं ट्विटर जैसे सोशल मीडिया मंचों पर अपनी तस्वीरें साझा कीं। गुप्ता ने लोधी गार्डन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर योगासनों का अभ्यास कियादिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता समेत पार्टी के नेताओं ने शहर के विभिन्न हिस्सों में योगाभ्यास किया

नयी दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देश में सर्वाधिक प्रभावित स्थानों में शामिल राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर योगासनों का अभ्यास किया और शहर के अन्य कई नेताओं ने छोटे समूहों में योगाभ्यास किया। कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के कारण पिछले साल की तुलना में इस साल योग दिवस पर लोग बड़ी संख्या में एकत्र होकर योगाभ्यास नहीं कर सके।

पिछले साल इंडिया गेट समेत विभिन्न मुख्य स्थानों पर लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर योगाभ्यास किया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सुबह अपने आधिकारिक आवास पर योग किया। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आपको हार्दिक बधाई। कोविड-19 के दृष्टिगत घर में रहकर अपने परिजनों के साथ योगाभ्यास करें। सामाजिक दूरी का पालन करें तथा स्वस्थ तन और मन के निर्माण का संकल्प लें।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में योगाभ्यास करते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट की और लिखा, ‘‘घर पर योग करें। परिवार के साथ योग करें। हम कोरोना वायरस महामारी की इस आपदा में योग से अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर इस बीमारी से लड़ सकते हैं। आइए, योग को अपनाकर इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनायें।’’

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता समेत पार्टी के नेताओं ने शहर के विभिन्न हिस्सों में योगाभ्यास किया और फेसबुक एवं ट्विटर जैसे सोशल मीडिया मंचों पर अपनी तस्वीरें साझा कीं। गुप्ता ने लोधी गार्डन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना वायरस के चलते लोधी गार्डन में सामाजिक दूर के नियम का पालन करते हुए हमने सीमित संख्या में योग किया। योग ऐसी विधा है जो हमें शारीरिक, मानसिक और आत्मिक बल प्रदान करती है। हम इसके माध्यम से अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत कर कोरोना वायरस से भी लड़ सकते हैं।’’

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने भी हरि नगर एक्सटेंशन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास किया। बिधूड़ी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वैश्विक स्वीकार्यता हासिल कर चुके अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पार्टी के सदस्यों के साथ योग किया। योग से स्फूर्ति एवं ऊर्जा तो मिलती ही है, इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की भी अद्भुत क्षमता है। करें योग, रहें निरोग।’’ इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली में पार्टी प्रभारी श्याम जाजू, सांसदों रमेश बिधूड़ी एवं मनोज तिवारी, संगठन सचिव सिद्धार्थन और विधायक विजेंद्र गुप्ता समेत कई भाजपा नेताओं ने शहर के विभिन्न हिस्सों में योग किया। 

टॅग्स :अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसअरविंद केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील