लाइव न्यूज़ :

छठ महापर्व के लिए सीएम केजरीवाल ने किया बड़ा एलान, 25 करोड़ के सरकारी खर्च पर बनाए जा रहे है 1100 घाट

By भाषा | Updated: October 14, 2022 12:38 IST

छठ पूजा की तैयारियों पर बोलते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमारे सत्ता में आने से पहले तक सरकार 69 घाटों पर तैयारियों के लिए 2.5 करोड़ रुपए की निधि आवंटित करती थी, लेकिन अब यह बजट बढ़कर 25 करोड़ रुपए हो गया है और 1,100 घाटों पर छठ का पर्व मनाया जाएगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देइस साल छठ पूजा को लेकर सीएम केजरीवाल ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि 25 करोड़ की सरकारी खर्चे पर 1100 घाट बनाए जाएंगे। सीएम केजरीवाल ने कहा है कि इन घाटों पर हर तरह की सुविधा देखने को मिलेगी।

Chhath Puja 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने 1,100 घाटों पर छठ पूजा के लिए बड़ी तैयारियां की हैं और इस त्योहार के लिए 25 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। आपको बता दें कि इस साल छठ पर्व 30 और 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। 

इन 1100 घाटों पर शौचालय, एम्बुलेंस और प्राथमिक उपचार की सुविधा दी गई

मुख्यमंत्री ने डिजिटल माध्यम से मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने इन घाटों पर शौचालय, एम्बुलेंस, प्राथमिक उपचार तथा बिजली (पावर बैकअप) उपलब्ध कराने जैसी तैयारियां की हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार सुरक्षा पर खास ध्यान दे रही है और विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 

पहले 69 घाटों के लिए केवल 2.5 करोड़ रुपए ही होते थे आवंटित, अब होते है 25 करोड़- केजरीवाल

इस पर बोलते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘पिछले दो साल में महामारी के कारण यह त्योहार सार्वजनिक रूप से नहीं मनाया गया। 2014 में हमारी सरकार बनने के बाद से इस पर्व का जश्न बड़ा बना है। हमारे सत्ता में आने से पहले तक सरकार 69 घाटों पर तैयारियों के लिए 2.5 करोड़ रुपए की निधि आवंटित करती थी, लेकिन अब यह बजट बढ़कर 25 करोड़ रुपए हो गया है और 1,100 घाटों पर छठ का पर्व मनाया जाएगा।’’ 

कोरोना से राहत के लिए छठी मैया से कीजिए प्रार्थना-सीएम अरविंद केजरीवाल 

मुख्यमंत्री ने लोगों से न केवल अपने लिए, बल्कि देश को कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप से राहत दिलाने के लिए छठी मैया से प्रार्थना करने का अनुरोध किया। केजरीवाल ने कहा, ‘‘संक्रमण की तीव्रता बेशक कम हो गई है, लेकिन महामारी अब भी बरकरार है। कृपया कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाएं और मास्क पहनें। जुर्माना भले ही हटा दिया गया है, लेकिन कृपया नियमों का पालन करें।’’ 

टॅग्स :छठ पूजाNew Delhiअरविंद केजरीवालAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?