लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया इस्तीफा, सीएम की दौड़ में ये दो चेहरे

By रुस्तम राणा | Updated: March 18, 2022 15:22 IST

इस्तीफा देने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नया जनादेश मिल गया है, इस कालखंड का काम पूरा हुआ। मैंने माननीय राज्यपाल को अपने समेत पूरे मंत्रिमंडल का इस्तीफा दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम की रेस में सतपाल महाराज और धन सिंह रावत का नाम शामिलतेजिंदर सिंह बग्गा ने कहा, धामी दोबारा सीएम होंगे

देहरादून: उत्तराखंड में सीएम धामी के इस्तीफे के बाद अगले मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। शुक्रवार को पुष्कर सिंह धामी ने अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्हें विधानसभा चुनाव में अपनी खटीमा सीट से हार का सामना करना पड़ा था। इस्तीफा देने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नया जनादेश मिल गया है, इस कालखंड का काम पूरा हुआ। मैंने माननीय राज्यपाल को अपने समेत पूरे मंत्रिमंडल का इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल ने कहा है कि जब तक नई सरकार का गठन नहीं हो जाता तब तक आप काम करेंगे।

कौन होगा राज्य का अगला सीएम ?

राज्य का अगला सीएम कौन होगा? इसको लेकर दो-तीन नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि पार्टी नेता तेजिंदर सिंह बग्गा ने अपने ट्विटर पर धामी को दोबारा सीएम का ताज पहनाने की बात कही है। अगर ऐसा होता है तो धामी के लिए सीट खाली करवानी पड़ेगी और उस सीट पर उन्हें फिर से चुनाव लड़कर जीतना होगा। 

धामी के अलावा दो अन्य नाम

राज्य में धामी के अलावा दो अन्य नेताओं के नाम सीएम की रेस में सामने आ रहे हैं। इनमें सतपाल महाराज और धन सिंह रावत का नाम शामिल है। सतपाल महाराज चौबट्टाखाल से फिर से विधायक चुने गए हैं। महाराज का बड़ा राजनीतिक अनुभव है। धन सिंह रावत को संघ का करीबी नेता माना जाता है। 

दो केंद्रीय मंत्री को दी गई जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय भाजपा नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड में सीएम चेहरे को फाइनल रूप देने का काम सौंपा गया है और वे भी जल्द ही देहरादून पहुंचेंगे। हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को यहां 70 में से 47 सीटों पर जीत हासिल हुई है। पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। भाजपा नेता को कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी ने 6,579 मतों के अंतर से हराया।

टॅग्स :उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022पुष्कर सिंह धामीDhan Singh RawatSatpal Maharaj
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

भारतआरएसएस 100 वर्षः सशक्त व्यक्ति से ही समाज और राष्ट्र का निर्माण?, मोहन भागवत ने कहा- संघ को अर्धसैनिक संगठन समझ लेते हैं...

भारतउत्तराखंड में कानून तोड़ने वाले हो जाएं अलर्ट?, आश्रम, धर्मशालाएं, किराये के मकान, फ्लैट, पेइंग गेस्ट, होम-स्टे, होटल एवं गेस्ट हाउस में किराएदारों का सत्यापन

भारत अधिक खबरें

भारतचुनाव आयोग के काउंटिंग सुपरवाइजर के कदम के खिलाफ टीएमसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आज होगी सुनवाई

भारतजबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर चार अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड

भारतमध्यप्रदेश: बरगी डैम दुर्घटना में क्रूज से 5 और शव निकल गए, मृतकों की संख्या हुई 9, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पहुंचे घटना स्थल

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी