लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: धारचूला से चुनाव लड़ने पर क्या बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी? कांग्रेस विधायक हरीश धामी सीट छोड़ने की कर चुके हैं पेशकश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 16, 2022 16:43 IST

दिल्ली में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, मैं हरीश धामी (कांग्रेस विधायक जिन्होंने अपनी विधानसभा सीट छोड़ने के लिए कहा) का आभारी हूं।

Open in App
ठळक मुद्देसीट छोड़ने की पेशकश करने वाले कांग्रेस विधायक हरीश धामी का जताया अभारउत्तराखंड के सीएम ने धामी ने कहा- पार्टी आलाकमान लेगी इस पर अंतिम फैसला

नई दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को दिल्ली पहुंचे। सीएम धामी कहां से चुनाव लड़ेंगे, इस पर अभी स्थिति साफ नहीं हुई है। हालांकि धारचूला से कांग्रेस के बागी विधायक हरीश धामी उनके लिए सीट छोड़ने की पेशकश कर चुके हैं। इस पर सीएम धामी ने उनका आभार जाता है।  

सीएम ने कहा, मैं हरीश धामी (कांग्रेस विधायक जिन्होंने अपनी विधानसभा सीट छोड़ने के लिए कहा) का आभारी हूं। उन्होंने हमारे अपने लोगों ने भी अपनी विधानसभा सीटों को छोड़ने की पेशकश की है लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान द्वारा लिया जाएगा।

धारचूला सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है। यहां से भारतीय जनता पार्टी जब से राज्य बना है तब से कभी नहीं जीती है। हरीश धामी यहां से मौजूदा विधायक हैं। ऐसे में उन्होंने सीएम के लिए सीट छोड़ने की पेशकश को लेकर कांग्रेस को असहज में डाल दिया है। हरीश धामी ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला किया है। 

बता दें कि राज्य के सीएम पुष्कर सिंह पुष्कर सिंह धामी विधानसभा चुनाव में अपनी खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे। उन्हें कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा था और 70 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में पार्टी ने 47 सीटें जीतीं। इस वजह से हार के बावजूद धामी को दोबारा से सीएम की कुर्सी पर बिठाया गया है। सीएम पद की शपथ लेने के बाद उन्हें बीते छह माह के भीतर विधानसभा की सदस्यता लेनी है। 

 

टॅग्स :पुष्कर सिंह धामीउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब