लाइव न्यूज़ :

2019 में मुख्यमंत्री के रूप में 72 घंटे के कार्यकाल को कभी नहीं भूलेंगे?, ‘कॉफी टेबल बुक’ का विमोचन करने के बाद सीएम फडणवीस बोले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2025 12:37 IST

मेरे परिचय में कहा गया था कि मैं दूसरी बार मुख्यमंत्री बना हूं। यह दूसरी बार नहीं, बल्कि तीसरी बार है।

Open in App
ठळक मुद्देपांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले महाराष्ट्र के दूसरे मुख्यमंत्री बने। भारतीय संस्कृति के स्मारकों का पुनर्निर्माण किया। इतिहास में उनका योगदान अमूल्य है।

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि वह 2019 में मुख्यमंत्री के रूप में अपने 72 घंटे के कार्यकाल को कभी नहीं भूलेंगे। अहिल्याबाई होल्कर पर बुधवार को एक ‘कॉफी टेबल बुक’ का विमोचन करने के बाद फडणवीस ने कहा, ‘‘मैं दूसरी बार नहीं, बल्कि तीसरी बार मुख्यमंत्री बना हूं। मैं उस सुबह मुख्यमंत्री का पद संभालने के दिन को नहीं भूल सकता, भले ही आप सब भूल गए हों।’’ अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती 31 मई को मनाई जाएगी। सुशासन और सामाजिक सुधारों के लिए मशहूर इंदौर की रानी अहिल्याबाई का जन्म पश्चिमी महाराष्ट्र के वर्तमान अहिल्यानगर जिले (पूर्व में अहमदनगर) के जामखेड तालुका के अंतर्गत चौंडी में हुआ था। फडणवीस ने कहा, ‘‘मेरे परिचय में कहा गया था कि मैं दूसरी बार मुख्यमंत्री बना हूं। यह दूसरी बार नहीं, बल्कि तीसरी बार है।’’

वर्ष 2019 में फडणवीस, वसंतराव नाइक के बाद पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले महाराष्ट्र के दूसरे मुख्यमंत्री बने। उसी साल नवंबर में विधानसभा चुनाव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा अविभाजित शिवसेना के बीच अलगाव के बाद फडणवीस और अविभाजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजित पवार ने राजभवन में सुबह-सुबह एक समारोह में क्रमशः मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हालांकि, सरकार केवल तीन दिन ही चली।

वरिष्ठ पत्रकार अंबरीश मिश्रा द्वारा लिखित और संपादित ‘कॉफी टेबल बुक’ का हवाला देते हुए फडणवीस ने अहिल्याबाई को एक प्रशासक के रूप में वर्णित किया, जिन्होंने भारतीय संस्कृति के स्मारकों का पुनर्निर्माण किया। फडणवीस ने कहा, ‘‘इतिहास में उनका योगदान अमूल्य है।

आज हमें गर्व है कि दो महिला अधिकारियों (कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह) ने देश को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी, लेकिन हमें यह भी याद रखना चाहिए कि अहिल्याबाई ने अपनी सेना में एक महिला बटालियन भी बनाई थी। वह एक आदर्श शासक थीं।’’ उन्होंने कहा कि सरकार ‘कॉफी टेबल बुक’ की प्रतियां खरीदेगी और उन्हें सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भेजेगी।

फडणवीस ने कहा, ‘‘वह (अहिल्याबाई होल्कर) अपने आप में एक संस्था थीं। हमने अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्यानगर किया है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार श्रद्धेय रानी पर एक व्यावसायिक फिल्म बनाने की भी योजना बना रही है ताकि उनके जीवन और उस समय के बारे में युवा पीढ़ी जान सके।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रBJPमुंबईअजित पवारएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया