लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव का DNA बिहारी, पंजाब सीएम के बाद तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी के बयान पर सियासत तेज, कहा-बिहार के अधिकारी पसंद नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: March 1, 2022 17:32 IST

तेलंगाना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी के बयान के बाद जदयू के साथ-साथ राजद समेत सभी दलों के नेताओं ने इस मामले में खुल कर कांग्रेस पर हमला बोला है.

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के मुख्यमंत्री ने भी कुछ दिन पहले बिहार के लोगों के बारे में बोला था. तेलंगाना के मुख्य सचिव सोमेश कुमार और कार्यकारी डीजीपी अंजनी कुमार बिहार के ही हैं.भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि कांग्रेसियों को बिहार के लोगों से चिढ़ क्यों हो रही है?

पटनाः बिहारियों पर कांग्रेस के नेताओं के द्वारा जारी तंज के क्रम में अब तेलंगानाकांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी के द्वारा दिये गये बयान के बाद सूबे में सियासत गर्मा गई है. रेड्डी ने कहा है कि तेलंगाना में उच्य पदों पर कार्यरत बिहार मूल के आईएएस अधिकारी उन्हें पसंद नहीं आ रहे हैं.

 

 

तेलंगाना पर बिहारियों का राज होने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के डीएनए को बिहारी बताया है. उन्होंने कहा है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का डीएनए बिहारी हो गया है, क्योंकि बिहार के ही अधिकारी पूरा राज्य चला रहे हैं. रेड्डी के बयान के बाद जदयू के साथ-साथ राजद समेत सभी दलों के नेताओं ने इस मामले में खुल कर कांग्रेस पर हमला बोला है.

जदयू नेता व राज्य के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा है कि मैं इस बयान की निंदा करता हूं. पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी कुछ दिन पहले बिहार के लोगों के बारे में बोला था. बिहार के पदाधिकारियों का हर राज्य में जहां वो जाते हैं, उनका काफी आदर होता है. उन्होंने कहा कि बिहार ज्ञान की भूमि है. बिहार के लोगों के डीएनए में ज्ञान हैं, जिसे चेंज नहीं किया जा सकता है.

वहीं, राजद ने भी इस मुद्दे पर कांग्रेस की आलोचना की है. राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेलंगाना के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए. बिहार के लोग अपने प्रतिभा के बदौलत हर जगह पहुंच रहे हैं बिहारी कहलाना गर्व की बात है. तेलंगाना के मुख्य सचिव सोमेश कुमार और कार्यकारी डीजीपी अंजनी कुमार बिहार के ही हैं.

वहीं, भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि कांग्रेसियों को बिहार के लोगों से चिढ़ क्यों हो रही है? पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बिहार के लोगों पर आपत्ति जताई थी और अब उनके पार्टी के दूसरे नेता, लेकिन उन्हें मालूम नहीं है. बिहार के लोगों में प्रतिभा है, खेत में भी काम करते हैं. फैक्ट्रियों में भी काम करते हैं और आईएएस-आईपीएस भी बनते हैं.

उल्लेखनीय है कि रेड्डी ने बिहार की सियासत पर भी हमला करते कहा कि बिहार की राजनीति तलवार के दम पर चलती है. चुनाव के दौरान राज्य में हिंसा होती है. उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था लचर है. महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. रात में महिलाओं का घर से बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है.

बता दें कि इसके पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के 'बिहारी भाइयों' वाले बयान पर राजनीति गर्मा गई थी. उन्होंने कहा था कि हमारे यहां राज करना चाह रहे यूपी, बिहार और दिल्ली के भइयों को पंजाब में घुसने नहीं देना है. 

टॅग्स :तेलंगानाके चंद्रशेखर रावकांग्रेसबिहारपटनाजेडीयूआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप