लाइव न्यूज़ :

CM अशोक गहलोत ने हरी झंडी दिखाकर की जयपुर में पहली अंडरग्राउंड मेट्रो रेल की शुरुआत, 26 मिनट में तय होगा 11.3 किमी का सफर

By धीरेंद्र जैन | Updated: September 23, 2020 20:56 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है और यह भी उल्लेखनीय है कि जहां भूमिगत मेट्रो का कार्य चल रहा था, वह हेरिटेज के साथ ही जयपुर का सबसे व्यस्त क्षेत्र है।

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर वासियों को प्रदेश की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो की सौगात मिल गईमुख्यमंत्री निवास से वीसी के जरिये मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर मेट्रो को बड़ी चैपड़ से मानसरोवर के लिए रवाना किया।

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज हरी झंडी दिखाने के साथ ही 7 साल की लम्बी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार जयपुर वासियों को प्रदेश की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो की सौगात मिल गई। मुख्यमंत्री निवास से वीसी के जरिये मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर मेट्रो को बड़ी चैपड़ से मानसरोवर के लिए रवाना किया।

अपने संबोधन से पूर्व मुख्यमंत्री ने मेट्रो की पायलट शैफाली से अपने विचार रखने को कहा। महिला पायलट ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे सबसे पहले भूमिगत मेट्रो चलाने का मौका मिला है। मुख्यमंत्री ने शैफाली का उत्साह बढाते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि इस काम का शुभारंभ एक महिला के हाथों हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है और यह भी उल्लेखनीय है कि जहां भूमिगत मेट्रो का कार्य चल रहा था, वह हेरिटेज के साथ ही जयपुर का सबसे व्यस्त क्षेत्र है। यहां पर मकानों और दुकानों को क्षति पहुंचाए बिना कार्य को पूर्ण किया जाना एक चुनौती था और बिना किसी हादसे अथवा जन-धन की क्षति के बिना इतने बड़े प्रोजेक्ट को पूर्ण किया जाना प्रशंसनीय है।उन्होंने कहा कि हम सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक का 22 किमी का सेकंड फेज का काम भी शुरू करेंगे। इसमें एयरपोर्ट भी जुड़ जाएगा।

जल्दी ही मानसरोवर को दूसरे इलाकों से जोड़ा जाएगा। यह हमारी प्रायोरिटी में है लेकिन कोरोना के कारण इसमें विलंब हो रहा है। पर्यटकों सहित लाखों लोग जयपुर आते हैं अब उन्होंने यात्रा करने में आसानी होगी।यूडीएच मंत्री ने कहा कि मेट्रो में स्मार्ट कार्ड से ही एंट्री होगी। कार्ड 100 रुपए में हर मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध है। इसमें से 50 रुपए सिक्यूरिटी राशि होगी और 50 रु की यात्रा कर सकेंगे। इसके बाद इसे मेट्रो वेबसाइट, डेबिट, क्रेडिट कार्ड से रिचार्ज करा सकते हैं। कार्ड की वैधता 10 साल की है।

एक कार्ड से परिवार का कोई भी सदस्य यात्रा कर सकता है। कार्ड खरीदने के लिए किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं है। बड़ी चैपड़ से मानसरोवर के बीच मेट्रो की दूरी 11.3 किमी है। इस दूरी को तय करने में मेट्रो को 26 मिनट लगेंगे। चांदपोल से बड़ी चैपड़ के बीच मेट्रो का किराया सिर्फ 6 रुपए होगा, जबकि चांदपोल से बड़ी चैपड़ के लिए ई रिक्शा 10 रुपए लेते हैं। वहीं अगर चांदपोल से छोटी चैपड़ जाएंगे तो भी 6 रुपए ही लगेगा। बड़ी चैपड़ से मानसरोवर जाएंगे तो 22 रुपए और चांदपोल से मानसरोवर का 18 रुपए किराया होगा।

 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील