लाइव न्यूज़ :

'CM अरविंद केजरीवाल को जेल में...', आम आदमी पार्टी का केंद्र, एलजी और BJP पर बड़ा आरोप

By आकाश चौरसिया | Updated: July 21, 2024 12:50 IST

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आप के सांसद ने कहा कि बीजेपी और दिल्ली के एलजी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जान से खेल रहे हैं और उन्हें जेल में मारने की साजिश रच रहे हैं'।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम केजरीवाल को किसी भी वक्त और कुछ भी..- आम आदमी पार्टीदूसरी तरफ दिल्ली एलजी, भाजपा पर षड्यंत्र का आरोप आप सांसद ने लगायाइसके साथ कहा कि रोजाना हेल्थ अपडेट में सटीक रिपोर्ट नहीं जारी की जा रही

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से एक बार फिर पुष्टि की गई है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और दिल्ली उप राज्यपाल वीके सक्सेना दिल्ली की तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मारने का षड्यंत्र रच रहे हैं। इस बात को सीएम की मेडिकल रिपोर्ट्स को आधार बनाया गया, जिसमें सीएम केजरीवाल की स्थिति ज्यादा ठीक नहीं बताई जा रही है और आप की ओर से आगे कहा गया कि जेल में उन्हें किसी भी वक्त, उन्हें कुछ भी हो सकता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आप के सांसद संजय सिंह ने कहा, 'बीजेपी और दिल्ली के एलजी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जान से खेल रहे हैं और उन्हें जेल में मारने की साजिश रच रहे हैं'।

आप सांसद ने आगे बताया कि बिगड़ते स्वास्थ्य को वो साजिश का हिस्सा मान रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, 'जो एलजी, चीफ सेक्रेटरी, जेल प्रशासन पहले ये कहानियां गढ़ता था कि अरविंद केजरीवाल का आलू और पूढ़ी खाने से सुगर लेवल बढ़ गया, उस समय उन्हें इंसुलिन नहीं दी जाती थी, अरविंद कहते थे, हम लोग कहते थे कि इन्हें इंसुलिन दो, नहीं दी जा रही थी, उसके लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी'।

और अब वही जेल प्रशासन, एलजी, भाजपा कह रही है कि अरविंद केजरीवाल अपना सुगर लेवल घटा रहे हैं, कैलोरी कम ले रहे हैं, क्या इस तमाशे पर किसी को यकीन होगा, जो रिपोर्ट की बात कर रहे हैं, उसमें एम्स के डॉक्टरों की जांच के बाद हाइपोक्सिया का जिक्र किया गया।

रिपोर्ट को सार्वजनिक करने को लेकर कहा, 'उसको नजर अंदाज कर रहे हैं, उसकी चर्चा नहीं कर रहे, मुख्यमंत्री के वकील को जो उनका रोजाना सुगर लेवल दिया गया वो पूरी तरह से गायब है, सुगर लेवल नहीं दिखा रहे हैं। फिर अरविंद केजरीवाल चिट्ठी लिख रहे हैं, कि उनके स्वास्थ्य से जुड़े अपडेट जारी कीजिए, तो उनको उपलब्ध कराया जा रहा, क्या इसमें साजिश की बू नहीं आ रही'।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालBJPआम आदमी पार्टीतिहाड़ जेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?