लाइव न्यूज़ :

सुषमा स्वराज के निधन पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने जताया शोक, कहा-  देश ने खो दिया एक महान नेता

By भाषा | Updated: August 7, 2019 11:32 IST

Open in App
ठळक मुद्देसुषमा स्वराज के निधन पर दिल्ली सरकार ने 2 दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया है। बीजेपी की कद्दावर नेता रहीं सुषमा स्वराज का पार्थिव देह आज सुबह 11 बजे भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित ऑफिस में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि देश ने एक महान नेता खो दिया। स्वराज का मंगलवार रात को दिल का दौरा पड़ने से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। वह 67 वर्ष की थीं।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ भारत ने एक महान नेता खो दिया। सुषमा जी काफी जोशपूर्ण और विलक्षण इंसान थी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’ वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली सरकार पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता आदरणीय सुषमा स्वराज जी के सम्मान में दो दिवसीय राजकीय शोक मनाएगी।’’ आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने भी स्वराज के निधन पर शोक जताया।

सुषमा स्वराज के निधन पर दिल्ली सरकार ने 2 दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया है। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

बीजेपी की कद्दावर नेता रहीं सुषमा स्वराज का पार्थिव देह आज सुबह 11 बजे भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित ऑफिस में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार लोधी रोध स्थित शवदाह गृह में किया जाएगा।  पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। एम्स के चिकित्सकों ने बताया कि हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।

टॅग्स :सुषमा स्वराजअरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप