लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटा, एक परिवार के तीन लोगों की मौत, एक लापता

By भाषा | Updated: July 19, 2021 09:13 IST

उत्तरकाशी के गंगोरी रोड पर मांडव गांव में ये हादसा रविवार देर रात हुआ। प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर पिछले तीन दिन से रूक-रूक कर लगातार बारिश हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड में बादल फटने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौतबादल फटने से मलबा रविवार देर रात उत्तरकाशी जिले के गंगोरी रोड पर मांडव गांव के घरों में घुस गया घटनास्थल के नजदीक कंकराडी गांव में भी मलबे में एक अन्य शख्स के लापता होने की सूचना है

देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बादल फटने से तीन साल की बालिका और उसकी मां सहित एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य लापता है। प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर तीन दिन से लगातार जारी बारिश से सामान्य जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर शोक प्रकट किया और कहा, ‘‘जिलाधिकारी को राहत और बचाव कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं । ईश्वर से प्रभावितों की कुशलता की कामना करता हूँ।'’

उधर, देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में छिबरो जलविद्युत परियोजना में फंसे दो मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अभियान अभी जारी है।

उत्तरकाशी जिले के गंगोरी रोड पर मांडव गांव की घटना

उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि उत्तरकाशी जिले के गंगोरी रोड पर मांडव गांव में रविवार देर रात बादल फटने से घरों में मलबा घुस गया जिसमें एक ही परिवार की माधुरी देवी (36), ऋतु देवी (32) और उसकी तीन वर्षीय पुत्री तृष्वी की मृत्यु हो गई । तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं ।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल के नजदीक कंकराडी गांव में भी मलबे में एक अन्य व्यक्ति के लापता होने की सूचना है जिसकी तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है ।

मलबे में लोगों के फंसे होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल की टीम ने तत्काल बचाव और राहत अभियान शुरू कर ज्यादातर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया ।

इस बीच, उत्तराखंड सरकार के उपक्रम यूजेवीएन लिमिटेड की छिबरो जलविद्युत परियोजना में रविवार को फंसे दो मजदूरों को बाहर निकालने के प्रयास अभी जारी हैं ।

कालसी के पुलिस थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने बताया कि देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में स्थित परियोजना की सुरंग में सुबह तीन मजदूर काम करने गए थे जहां वे ऑक्सीजन की कमी के कारण बेहोश हो गए ।

हालांकि, होश में आने पर एक मजदूर बाहर आ गया जिसने दो और मजदूरों के वहां फंसे होने की सूचना दी । पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों मजदूरों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है ।

उधर, प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर पिछले तीन दिन से रूक—रूक कर लगातार जारी बारिश से गंगा, यमुना, भागीरथी, अलकनंदा, मंदाकिनी, पिंडर, नंदाकिनी, टोंस, सरयू, गोरी, काली, रामगंगा आदि सभी नदियां उफान पर हैं जिनकी सतत निगरानी की जा रही है ।

अनेक स्थानों पर भारी बारिश से भूस्खलन होने से अनेक मार्ग यातायात के लिए अवरूद्ध हैं जिन्हें खोलने के प्रयास जारी हैं । कई स्थानों पर अतिवृष्टि से मकानों और खेतों में मलबा भी घुस आया है।

टॅग्स :उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप