लाइव न्यूज़ :

उच्च शिक्षण संस्थाओं की स्वच्छ कैम्पस रैकिंग की पहल, 28 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

By भाषा | Updated: August 21, 2018 15:07 IST

स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहरों की रैंकिंग के बाद अब सरकार ने उच्च शिक्षण संस्थानों की ‘स्वच्छ कैम्पस’ रैंकिंग की पहल को गति दी है जिसमें चयनित 10 शीर्ष संस्थाओं को सम्मानित किया जायेगा ।

Open in App

नई दिल्ली, 22 अगस्त : स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहरों की रैंकिंग के बाद अब सरकार ने उच्च शिक्षण संस्थानों की ‘स्वच्छ कैम्पस’ रैंकिंग की पहल को गति दी है जिसमें चयनित 10 शीर्ष संस्थाओं को सम्मानित किया जायेगा ।

 मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि उच्च शैक्षणिक संस्थाओं की स्वच्छ कैम्पस रैकिंग में हिस्सा लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त है । उल्लेखनीय है कि पिछले साल मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग की पहल शुरू की थी।

इसमें हिस्सा लेने वाले शैक्षणिक संस्थानों को पहले मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। अगस्त-सितंबर में विभिन्न टीमें इन संस्थानों का निरीक्षण करेंगी।

मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मापदंडों के आधार पर सितंबर के अंतिम सप्ताह में रैंकिंग जारी होगी।

 अक्टूबर 2018 में दिल्ली में विजेताओं को सम्मान प्रदान किया जायेगा।

स्वच्छ कैम्पस रैकिंग में भाग लेने के कुछ मानदंड निर्धारित किये गए हैं जिसमें कैम्पस का आकलन, शौचालय की संख्या और साफ सफाई का स्तर, कचरा निस्तारण व्यवस्था, हॉस्टल के रसोई घर की स्वच्छता, पानी की स्वच्छता, जल संग्रहण और निकासी की व्यवस्था, कैम्पस में हरियाली, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सौर प्रणाली का उपयोग और गोद लिए गांवों की स्थिति जैसे मापदंड शामिल किए गए हैं।

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष स्वच्छता रैकिंग के मानदंडों में कुछ बदलाव कर इसमें साफ सफाई संबंधी कुछ अतिरिक्त आयाम जोड़े गए हैं ।

मंत्रालय ने उम्मीद जतायी है कि इस रैकिंग में अधिक से अधिक संख्या में उच्च शिक्षण संस्थान हिस्सा लेंगे, साथ ही केंद्र पोषित अनुदान प्राप्त करने वाले शैक्षणिक संस्थान इस गतिविधि में जरूर हिस्सा लेंगे । 

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील