लाइव न्यूज़ :

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी, जस्टिस एसए बोबडे को देश का अगला CJI बनाने की सिफारिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2019 11:18 IST

सुप्रीम कोर्ट की परंपरा के मुताबिक वर्तमान सीजेआई रिटायरमेंट से पहले अपने बाद वरिष्ठतम जज को सीजेआई बनाने की सिफारिश करता है। गौरतलब है कि सीजेआई गोगोई 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने 3 अक्टूबर 2018 को बतौर मुख्य न्यायधीश पदभार ग्रहण किया था।जस्टिस शरद अरविंद बोबडे सुप्रीम कोर्ट के दूसरे वरिष्ठतम जज हैं।

भारत के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने जस्टिस एसए बोबडे को देश का नया मुख्य न्यायाधीश बनाने का प्रस्ताव रखा है। सीजेआई ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर ये सिफारिश की। सुप्रीम कोर्ट की परंपरा के मुताबिक वर्तमान सीजेआई रिटायरमेंट से पहले अपने बाद वरिष्ठतम जज को सीजेआई बनाने की सिफारिश करता है। गौरतलब है कि सीजेआई गोगोई 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने 3 अक्टूबर 2018 को बतौर मुख्य न्यायधीश पदभार ग्रहण किया था। 18 नवंबर, 1954 को जन्मे जस्टिस रंजन गोगोई ने 1978 में बार काउंसिल ज्वाइन की थी। उन्होंने शुरुआत गुवाहाटी हाईकोर्ट से की, 2001 में गुवाहाटी हाईकोर्ट में जज भी बने।

इसके बाद वह पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में बतौर जज 2010 में नियुक्त हुए, 2011 में वह पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने। 23 अप्रैल, 2012 को जस्टिस रंजन गोगोई सुप्रीम कोर्ट के जज बने। बतौर चीफ जस्टिस अपने कार्यकाल में कई ऐतिहासिक मामलों की सुनवाई की है, जिसमें अयोध्या केस, NRC, जम्मू-कश्मीर पर याचिकाएं शामिल हैं।

कौन हैं जस्टिस एसए बोबडे

जस्टिस शरद अरविंद बोबडे सुप्रीम कोर्ट के दूसरे वरिष्ठतम जज हैं। उनका जन्म 24 अप्रैल 1956 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। उनके पिता महाराष्ट्र के एडवोकेट जनरल रह चुके हैं। वो साल 2000 में बॉम्बे हाई कोर्ट की खंडपीठ का हिस्सा बने थे। 2012 में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। 12 अप्रैल 2013 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बनाए गए। सुप्रीम कोर्ट में उनका कार्यकाल 23 अप्रैल 2021 को समाप्त हो रहा है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर