लाइव न्यूज़ :

आज था जस्टिस दीपक मिश्रा का लास्ट वर्किंग डे, कोर्ट में हुए भावुक, वकील गाने लगा गाना, रिटायरमेंट प्लान पर दिया ये जवाब

By भाषा | Updated: October 1, 2018 20:25 IST

जस्टिस दीपक मिश्रा 10 अक्टूबर 2011 को पदोन्नति प्राप्त कर सुप्रीम कोर्ट के जज बने थे। 28 अगस्त 2017 को देश के प्रधान न्यायाधीश बने थे। 

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्तूबर: निवर्तमान प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने सोमवार को अंतिम बार न्यायालय में तीन सदस्यीय पीठ की अध्यक्षता की और इस दौरान उनके साथ उनके उत्तराधिकारी न्यायमूर्ति रंजन गोगोई थे। 

पिछले दस दिन में आधार, समलैंगिकता, विवाहेत्तर, कोरेगांव-भीमा हिंसा की जांच के दौरान पांच कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और सबरीमला जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण फैसले सुनाने वाली पीठों की अध्यक्षता करने वाले सीजेआई मिश्रा महज 25 मिनट तक चली अदालत की कार्यवाही के दौरान भावुक नजर आए। 

इसी दौरान न्यायमूर्ति मिश्रा के दीर्घआयु की कामना करते हुये जब एक वकील गाना गाने लगा तो उन्होंने उसे रोक दिया । उन्होंने कहा कि वह दिल से बोल रहे हैं और शाम को अपने दिमाग से बोलेंगे।

हालांकि, प्रधान न्यायाधीश ने शाम को उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन द्वारा उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में कहा कि अब उन्होंने अपने दिमाग से बात नहीं करने का फैसला किया है और वह दिल से ही बात करेंगे।

प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के साथ न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, जो तीन अक्तूबर को प्रधान न्यायाधीश पद ग्रहण करेंगे, और न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर आज पीठ में शामिल थे। 

जस्टिस दीपक मिश्रा ने नया केस लेने से किया इनकार

पीठ ने सोमवार को कार्यवाही शुरू होते ही स्पष्ट किया कि वह तत्काल सुनवाई वाला कोई मामले नहीं लिया जायेगा और ऐसे मामलों की सुनवाई प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष तीन अक्तूबर को हो सकेगी। 

तभी अचानक, अधिवक्ता आरपी लूथरा ने वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह तथा अधिवक्ता प्रशांत भूषण के निवर्तमान सीजेआई के खिलाफ किए गए दो कथित विवादित ट्वीट का जिक्र किया। इनमें कोरेगांव-भीमा मामले समेत न्यायमूर्ति मिश्रा के हाल के फैसलों की आलोचना की गई थी।

अधिवक्ता ने कहा कि अदालत कथित विवादित ट्वीटों का संज्ञान ले। लेकिन इस पर पीठ ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

दिन में बाद में प्रधान न्यायाधीश ने शीर्ष अदालत परिसर में पत्रकारों से भी मुलाकात की परंतु न्यायपालिका के मुखिया के रूप में अपने अनुभवों सहित सारे सवालों को टाल गये।

रिटायरमेंट प्लान पर जस्टिस दीपक मिश्रा ने दिया ये जवाब

एक पत्रकार ने जब यह पूछा कि सेवानिवृत्त होने के बाद का उनकी क्या योजना है? प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘ज्योतिषशास्त्र विज्ञान नहीं है, फिर भी लोग इसमें विश्वास करते हैं। मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं।’’ 

न्यायमूर्ति मिश्रा को 17 जनवरी 1996 को उड़ीसा उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। इसके बाद उनका मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में तबादला हो गया था। वह 19 दिसंबर 1997 को स्थायी न्यायाधीश बने थे।

उन्होंने 23 दिसंबर 2009 को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण किया था। वह 24 मई 2010 को दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने थे।

न्यायमूर्ति 10 अक्टूबर 2011 को पदोन्नति प्राप्त कर शीर्ष अदालत में पहुंचे थे और 28 अगस्त 2017 को देश के प्रधान न्यायाधीश बने थे। 

टॅग्स :जस्टिस दीपक मिश्रासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर