लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में आतंकवादी हमले में घायल हुए आम नागरिक की मौत

By भाषा | Updated: October 3, 2021 09:08 IST

Open in App

श्रीनगर, तीन अक्टूबर जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के बटमालू इलाके में आतंकवादियों की गोली लगने से घायल हुए एक आम नागरिक की मौत हो गयी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

आतंकवादियों ने शनिवार को एसडी कॉलोनी बटमालू में रात करीब आठ बजे बटमालू निवासी मोहम्मद शफी डार को गोली मारी थी जिसमें वह घायल हो गये थे। डार (45) को गंभीर चोटें आयी थी और उसे उपचार के लिए एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि रात को अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। डार दूसरा व्यक्ति है जिसकी शनिवार को आतंकवादियों ने हत्या की।

इससे पहले शनिवार शाम को आतंकवादियों ने श्रीनगर के चटबल निवासी माजिद अहमद गोजरी की करण नगर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए