लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सोने की चेन छीनने के आरोप में असैन्य सुरक्षा स्वयंसेवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 21, 2021 14:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर दक्षिण दिल्ली के नेब सराय में 22 वर्षीय एक असैन्य सुरक्षा स्वयंसेवक को एक महिला की सोने की चेन छीनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी मुकुल वर्मा पिछले सात महीने से संगम विहार में एक असैन्य सुरक्षा स्वयंसेवक के तौर पर काम कर रहा था।

असैन्य सुरक्षा स्वयंसेवक दिल्ली में जिलाधिकारियों के अधीन काम करते हैं।

उन्होंने बताया कि एक सुनार, राकेश वर्मा (42) को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसे आरोपी ने छीनी हुई सोने की चेन बेची थी।

पुलिस के अनुसार, घटना 17 सितंबर दोपहर करीब ढाई बजे की है, जब महिला सड़क किनारे चल रही थी और तभी मोटरसाइकिल सवार आरोपी ने उसकी सोने की चेन छीन ली। महिला ने मामले की शिकायत सोमवार को दर्ज कराई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ पीड़िता घटना के समय वाहन का पूरा पंजीकृत नंबर नोट नहीं कर पाई थी, लेकिन उसके अंतिम कुछ नंबर उसे याद थे, जिससे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस को मोटरसाइकिल के मालिक की पहचान करने में मदद मिली।’’

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘‘ जांच के दौरान दिल्ली और गाजियाबाद में कई जगह छापेमारी की गई और आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।’’

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने संगम विहार के सुनार राकेश को चेन बेची है। राकेश ने बताया कि उसने सोने की चैन पिघला दी है और पुलिस ने पिघले हुए सोने के धातु को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी अपने कब्जे में ले ली है।

उन्होंने बताया कि आरोपी मुकुल पहले भी चोरी के तीन मामलों में लिप्त पाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए