लाइव न्यूज़ :

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया ने इंडिगो की आगरा-लखनऊ उड़ान को हरी झंडी दिखाई

By भाषा | Updated: October 1, 2021 21:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को केंद्र की क्षेत्रीय संपर्क योजना 'उड़ान' के तहत इंडिगो की आगरा-लखनऊ उड़ान को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाई।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि इंडिगो अपने एटीआर-72 विमान को आगरा-लखनऊ मार्ग पर तैनात करेगी और उड़ान सप्ताह में चार बार संचालित की जाएगी।

'उड़ान' योजना के तहत चुनिंदा एयरलाइनों को केंद्र, राज्य सरकारों और हवाईअड्डा संचालकों की ओर से वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है ताकि कम सेवा वाले हवाई अड्डों से संचालन को प्रोत्साहित किया जा सके और हवाई किराए को वहनीय रखा जा सके।

बयान में कहा गया है कि लखनऊ अहमदाबाद और बेंगलुरु के बाद सीधी उड़ानों के जरिए आगरा से जुड़ने वाला तीसरा शहर बन गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए