लाइव न्यूज़ :

जम्मू के ऐतिहासिक सिटी चौक का नाम बदला, किया गया 'भारत माता चौक'

By भाषा | Updated: March 2, 2020 15:28 IST

जम्मू सिटी चौक का नाम बदलने के फैसले को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया आयी, जिनमें से अधिकांश लोगों ने फैसले का स्वागत किया, लेकिन जेएमसी से नाम बदलने के बजाय विकास और स्वच्छता पर अधिक ध्यान देने का आग्रह किया। 

Open in App
ठळक मुद्देपुराने जम्मू में वाणिज्यिक केंद्र रहे ऐतिहासिक सिटी चौक का नाम बदलकर ‘भारत माता चौक’ कर दिया गया है। भाजपा के नेतृत्व वाले जम्मू नगर निगम (जेएमसी) की आम सभा ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया था।

पुराने जम्मू में वाणिज्यिक केंद्र रहे ऐतिहासिक सिटी चौक का नाम बदलकर ‘भारत माता चौक’ कर दिया गया है। भाजपा के नेतृत्व वाले जम्मू नगर निगम (जेएमसी) की आम सभा ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया था, जिसके बाद ऐसा किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

चौक का नाम बदलने के फैसले को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया आयी, जिनमें से अधिकांश लोगों ने फैसले का स्वागत किया, लेकिन जेएमसी से नाम बदलने के बजाय विकास और स्वच्छता पर अधिक ध्यान देने का आग्रह किया। 

भाजपा की वरिष्ठ नेता और जेएमसी की उप महापौर पूर्णिमा शर्मा ने बताया, ‘‘मैंने करीब चार महीने पहले आम सभा में एक प्रस्ताव रखा था, जिसमें जनता की मांग पर ‘सिटी चौक’ का नाम बदलकर ‘भारत माता चौक’ रखने की मांग की गई थी।’’ 

उन्होंने कहा कि उस प्रस्ताव को पारित कर दिया गया और सिटी चौक का नाम बदलकर भारत माता चौक कर दिया गया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब