लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards: नागरिक संशोधन विधेयक विभाजन की कोशिश है, जब तक जिंदा रहूंगा, देश का विभाजन नहीं होने दूंगा: असदुद्दीन ओवैसी

By विनीत कुमार | Updated: December 10, 2019 18:07 IST

असदुद्दीन ओवैसी ने नागरिक संशोधन विधेयक को विभाजन की कोशिश बताया है। ओवैसी ने कहा कि जब तक वे जिंदा है, देश का विभाजन नहीं होने देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिक संशोधन विधेयक को देश में विभाजन की कोशिश: असदुद्दीन ओवैसी'जब तक जिंदा रहूंगा, देश का विभाजन नहीं होने दूंगा, सीएबी एंटी गांधी और एंटी अंबेडकर'

Lokmat Conclave: एआईएमआईएमअसदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में पास हो चुके नागरिक संशोधन विधेयक को देश में विभाजन की कोशिश बताया है। ओवैसी ने मंगलवार को लोकमत कॉनक्लेव में हिस्सा लेते हुए ये बात कही। ओवैसी ने कहा कि जब तक वे जिंदा रहेंगे विभाजन नहीं होने देंगे। लोकमत कॉनक्लेव के 'क्षेत्रीय पार्टियों के भारतीय राजनीति में भूमिका' विषय पर चर्चा के बाद एक सवाल के जवाब में ये बातें कही।

ओवैसी ने साथ ही कहा कि संविधान इस बात की इजाजत देता है कि सांसद में सभी बात रखें, हम वही कर रहे हैं। ओवैसी ने कहा, 'यदि सरकार नहीं सुनती है तो हम जनता और अदालत के बीच जाएंगे। नागरिकता संशोधन बिल एंटी गांधी, एंटी अंबेडकर, एंटी संविधान और एंटी राजेंद्र प्रसाद है। जिन्होंने संविधान बनाया उसके पास मोदी से ज्यादा दिमाग तो जरूर होगा यह तो हम सब मानते हैं।'

ओवैसी ने कहा कि मजहब की बुनियाद पर अब हम कानून बना रहे हैं, इससे बुरी बात भारत के लिए क्या हो सकती है। ओवैसी ने कहा, अबुल कलाम ने कहा था हम मुसलमानों का इस मुल्क से 1000 साल का रिश्ता है। इस कानून के बाद अब हम मुसलमान कहां जाएंगे। कैब कानून से 5 लाख 80 हजार हिंदू पर कोई केस नहीं चलेगा बल्कि सिर्फ 5 से 6 लाख मुसलमानों पर केस चलेगा। हिंदू कैब के जरिए भारत का नागरिक हो जाएगा व एनआरसी के जरिए मुसलमान विदेशी हो जाएंगे।'

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्सअसदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमनागरिकता (संशोधन) विधेयक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील