लाइव न्यूज़ :

सिने सितारों ने कहा, बहुत जल्दी छोड़कर चले गए माराडोना

By भाषा | Updated: November 26, 2020 13:47 IST

Open in App

मुंबई/लंदन, 26 नवंबर बॉलीवुड सितारों शाहरुख खान, अजय देवगन, निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी और आसिफ कपाड़िया सहित कई फिल्मी हस्तियों ने दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अर्जेंटीना के इस महान फुटबालर को हमेशा याद किया जाएगा।

दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार 1986 विश्व कप में अर्जेंटीना की जीत के नायक डिएगो माराडोना का बुधवार को निधन हो गया । पिछले लंबे समय से वह कोकीन की लत और मोटापे से जुड़ी कई परेशानियों से जूझ रहे थे ।

खेल के लिए अपने शैक के लिए मशहूर अभिनेता शाहरुख खान ने माराडोना की विश्वकप पकड़े एक तस्वीर साझा की और लिखा,“आपको हमेशा याद रखा जाएगा और उम्मीद है कि आप जन्नत का उसी तरह से मनोरंजन करेंगे जैसे आपने इस दुनिया को रिझाया है।ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।”

अपनी आगामी फिल्म ‘मैदान’ में फुटबाल कोच का किरदार निभा रहे अजय देवगन ने ट्वीट किया,“ फिल्म ‘मैदान’ के कारण मैं खेल को समझ पाया। वह एक दिग्गज फुटबॉलर और जुनूनी खिलाड़ी थे। उनके जाने से बहुत दुखी हूं।”

मोटवानी ने कहा कि माराडोना पहले फुटबॉल के खिलाड़ी थे जिसके बारे में उन्होंने सुना था।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘1986 का फाइनल मैच देखने के बाद मैंने फुटबॉल देखना शुरु कर दिया। विश्वास नहीं हो रहा कि वह इतनी जल्दी चले गए।”

फिल्मकार ने लोगों से भारतीय मूल के ब्रिटिश फिल्मकार आसिफ कपाड़िया द्वारा दिवंगत स्टार पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘डिएगो माराडोना’ देखने के लिए भी कहा।

फुटबॉल और माराडोना के प्रशंसक, कपाड़िया ने कहा कि माराडोना की मौत को स्वीकार करना उनके लिए काफी मुश्किल है।

ऑस्कर विजेता कपाड़िया ने ट्वीट किया, ‘मैंने उनके साथ 10 घंटे बिताये थे! मैंने उनके बाएं पैर को छुआ। हमने उनके असल व्यक्तित्व को दुनिया के सामने लाने की पूरी कोशिश की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए