लाइव न्यूज़ :

RTI कानून को लागू करने में दिल्ली सरकार की 'विफलता' पर CIC ने LG को लिखा पत्र, उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव को दिया तत्काल कार्रवाई का निर्देश

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 11, 2022 18:36 IST

सीआईसी आयुक्त उदय माहुरकर ने एलजी विनय कुमार सक्सेना को लिखे पत्र में कहा कि आप सरकार अपने विभागों में आरटीआई अधिनियम को लागू करने में विफल रही।

Open in App
ठळक मुद्देसीआईसी ने दिल्ली के उपराज्यपाल को आरटीआई कानून को लागू करने में आप सरकार की विफलता को लेकर पत्र लिखा।पत्र के बाद उपराज्यपाल सचिवालय ने दिल्ली के मुख्य सचिव को जल्द से जल्द सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।सूत्र ने कहा कि सूचना मांगने वाले या उपलब्ध कराने की अपील करने वालों को गुमराह करने के उद्देश्य से उन्हें गलत सूचना प्रदान की जाती है।

नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना आयुक्त (सीआईसी) उदय माहुरकर ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को सूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून को लागू करने में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की "विफलता" को लेकर पत्र लिखा है। ऐसे में पत्र के बाद उपराज्यपाल सचिवालय ने दिल्ली के मुख्य सचिव को जल्द से जल्द सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 

उपराज्यपाल कार्यालय के एक सूत्र ने कहा, "सीआईसी द्वारा उजागर किए गए मुद्दों की गंभीरता को देखते हुए उपराज्यपाल सचिवालय ने मामले के जल्द से जल्द समाधान के लिए मुख्य सचिव को नियमों के अनुसार आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।" पत्र में कहा गया है कि राजस्व, पीडब्ल्यूडी, सहकारिता, स्वास्थ्य और बिजली जैसे विभागों के अलावा डीएसएसएसबी और डीएसआईआईडीसी आदि जैसे निकाय, जो सीधे आम लोगों से निपटते हैं या तो गलत उद्देश्यों के साथ वास्तविक जानकारी को अपने पास रखते हैं या वैध सूचना को साझा करने से इनकार करते हैं।

सूत्र ने कहा कि सूचना मांगने वाले या उपलब्ध कराने की अपील करने वालों को गुमराह करने के उद्देश्य से उन्हें गलत सूचना प्रदान की जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि लोक सूचना अधिकारी (पीआईओ) उपस्थित नहीं होते हैं और अपने क्लर्क तथा निचले स्तर के कर्मियों को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए भेज देते हैं। सूत्र ने कहा, "माहुरकर के पत्र में उपरोक्त विभागों के विशिष्ट उत्तरों को संलग्न किया गया है, जिसमें झूठी और भ्रामक जानकारी की ओर इशारा किया गया है।" 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :विनय कुमार सक्सेनादिल्ली सरकारCICआरटीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबारDelhi Budget 2026: दिल्ली सरकार का 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश, एमसीडी को 11,666 करोड़, शहरी विकास विभाग को 7,887 करोड़ और दिव्यांगजन को 5,921 करोड़ रुपये, देखिए

कारोबाररेखा गुप्ता सरकारः 38,552 करोड़ रुपये लंबित भुगतान?, अप्रैल 2026 से बढ़ सकते हैं बिजली दाम, DERC की बकाया वसूली की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब