लाइव न्यूज़ :

चोकसी सुनवाई के लिए तभी डोमिनिका आएगा जब वह स्वस्थ होगा : मीडिया ने अदालत के हवाले से कहा

By भाषा | Updated: July 13, 2021 09:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई डोमिनिका में अवैध रूप से घुसने के आरोपों में सुनवाई का सामना करने के लिए भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी डोमनिका ‘‘सिर्फ’’ तभी आएगा जब डॉक्टर उसे सुनवाई में शामिल होने के लिए ‘‘स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र’’ दे देंगे। मीडिया ने डोमिनिका उच्च न्यायालय से चोकसी को मिली जमानत की शर्तों का हवाला देते हुए यह खबर दी।

कैरेबियाई देश से चोकसी को वापस लाने के भारतीय प्रयासों को बड़ा झटका देते हुए डोमिनिका उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बर्नी स्टीफेंसन ने उद्योगपति को एंटीगुआ एवं बारबुडा लौटने की इजाजत दे दी, जहां वह माउंट सेंट जॉन्स मेडिकल सेंटर में तंत्रिकारोग विशेषज्ञ हेडेन ओसबोर्न से चिकित्सकीय परामर्श ले सकेगा। चोकसी 2018 से एंटीगुआ एवं बारबुडा के नागरिक के तौर पर रह रहा है। डोमिनिका न्यूज ऑनलाइन ने यह खबर दी।

उच्च न्यायालय ने यह भी आदेश दिया कि चोकसी को उपचार में शामिल विशेषज्ञ और एंटीगुआ में अपने पते में किसी तरह के बदलाव के बारे में अदालत को सूचित करना होगा। वेबसाइट की खबर के अनुसार न्यायाधीश ने कहा कि चोकसी तभी डोमिनिका लौटेगा जब कोई डॉक्टर प्रमाणित करेगा कि वह मुकदमे के लिए फिट है।

चोकसी ने स्थानीय पुलिस द्वारा डोमिनिका में अवैध प्रवेश के मामले में और वहां के एक मंत्री के उसे प्रतिबंधित अप्रवासी घोषित करने के फैसले की न्यायिक समीक्षा का अनुरोध किया है। मामले में अब सुनवाई 26 जनवरी, 2022 तक के लिए टाल दी गई है।

खबर में कहा गया है कि डोमिनिका में कथित अवैध प्रवेश को लेकर एक मजिस्ट्रेट के समक्ष जारी सुनवाई भी स्थगित कर दी गई।

उच्च न्यायालय ने यह भी आदेश दिया कि लौटने के बाद उसे डोमिनिका में अपने पते के बारे में अदालत को सूचित करना होगा और 48 घंटों के भीतर उनकी जमानत की समीक्षा की जाएगी।

जमानत की सुनवाई तब हुई जब वकीलों ने अदालत को उसके बिगड़ते स्वास्थ्य के बारे में सूचित किया। डॉक्टरों ने उसे तंत्रिकारोग विशेषज्ञों द्वारा उसकी चिकित्सा स्थिति की तत्काल समीक्षा करने की सलाह दी है। डोमिनिका के प्रिंसेस मार्गरेट अस्पताल के डॉक्टर येरांडी गाले गुटिरेज और रेने गिल्बर्ट वेरानेस द्वारा हस्ताक्षरित 29 जून की सीटी स्कैन रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘सेवाएं वर्तमान में द्वीप पर उपलब्ध नहीं हैं।’’

पंजाब नेशनल बैंक में 13,500 करोड़ रुपये के घोटाले में वांछित चोकसी को वापस लाने के भारतीय प्रयासों के लिए डोमिनिका उच्च न्यायालय का आदेश एक बड़ा झटका है। चोकसी के वकीलों ने आरोप लगाया था कि एंटीगुआ और बारबुडा से भारतीय मूल के पुरुषों और बारबरा जाबेरिका नाम की एक रहस्यमयी महिला द्वारा रची गई साजिश में उसका अपहरण कर लिया गया था, जिसने पिछले छह महीनों के दौरान उससे दोस्ती की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए