लाइव न्यूज़ :

चित्रकूट: किशोरी के कथित बलात्कार के बाद गर्भवती होने का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 8, 2021 10:50 IST

Open in App

चित्रकूट (उप्र), आठ फरवरी चित्रकूट जिले की शहर कोतवाली कर्वी क्षेत्र में कथित रूप से बलात्कार की घटना के बाद 16 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आया है।

इस सिलसिले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर कोतवाली कर्वी के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) वीरेंद्र त्रिपाठी ने सोमवार को बताया, ‘‘क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी का कथित तौर पर बलात्कार हुआ था जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। इस सिलसिले में आरोपी युवक सिकन्दर (24) को रविवार को गिरफ्तार किया गया।’’

दर्ज प्राथमिकी के आधार पर त्रिपाठी ने बताया कि युवक ने दो माह पूर्व नाबालिग को किसी बहाने से अपने घर पर बुलाया था और वहां जान से मारने की धमकी देकर उसका बलात्कार किया। इस घटना के बाद नाबालिग गर्भवती हो गयी।

एसएचओ ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करा लिया गया है, जिसमें पता चला है कि उसे दो माह का गर्भ है। उन्होंने बताया कि सोमवार को आरोपी युवक को संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा।

वहीं, पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज करने की फरियाद की थी, लेकिन तब पुलिस ने मामला नहीं दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए