लाइव न्यूज़ :

चिराग पासवान ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए कहा, "नेता के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ेंगे तभी सुधरेगी व्यवस्था"

By एस पी सिन्हा | Updated: July 9, 2022 18:20 IST

लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने पटना में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शिक्षा के महत्व को मैं समझता हूं। मगर, हमारे राज्य के नीति निर्धारक उतना नहीं समझते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है तो नेताओं के बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएचिराग ने कहा कि शिक्षा के महत्व को मैं समझता हूं मगर राज्य के नीति निर्धारक नहीं समझते हैंराजस्थान के कोटा का हाल देखिए, वहां पढ़ने वाले और पढ़ाने वाले दोनों ही बिहारी हैं

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख और सांसद चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना और इसे बेहतर बनाना है तो इसके लिए जरूरी है कि सभी नेताओं के बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिए। जब तक नेता के बच्चे सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ेंगे तो व्यवस्था ठीक नहीं होगी।

पटना में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शिक्षा के महत्व को मैं समझता हूं। मगर, हमारे राज्य के नीति निर्धारक उतना नहीं समझते हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में ज्ञान और टैलेंट की कमी नहीं है लेकिन यहां कमी है तो व्यवस्था की। शिक्षा के मामले में बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है पर आज की तारीख में सबसे ज्यादा हाशिए पर बिहार में शिक्षा व्यवस्था ही है।

चिराग ने कहा कि यहां के बच्चे दूसरे प्रदेश में पढ़ाई करने जाते हैं. वहां पढ़ाई कर टॉप करते हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कोटा का हाल देखिए? वहां पढ़ने वाला और पढ़ाने वाले बिहारी हैं। वहां शिक्षण संस्थानों के मालिक बिहारी हैं, पर व्यवस्था राजस्थान सरकार की है। आखिर वो व्यवस्था बिहार में क्यों नहीं हो सकती है?

चिराग ने साफ तौर पर कहा कि हमारे मुख्यमंत्री को पब्लिक पॉलिसी बनाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री उम्र और अनुभव में मुझसे काफी ज्यादा बड़े हैं, पर मुझे उनकी नीतियों में दिक्कत दिखाई देती है।

उन्होंने कहा कि बिहार में प्रखंड स्तर पर शिक्षा व्यवस्था बेहद खराब है। हमारा राज्य अक्सर गलत नीतियों को लेकर सुर्खियों में रहता है। इस मौके पर उन्होंने शिक्षकों की बहाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे शिक्षकों की बहाली सरकार ने की है, जो बच्चों सही से पढ़ा नहीं पाते हैं। जब उनसे कोई सवाल पूछा जाता है तो उसका सही जवाब नहीं दे पाते हैं।

इसे लेकर कई बार सुर्खियां बनी। इन्हें बहाल करने वाले राज्य के अधिकारी भी दोषी हैं। लोजपा सांसद ने कहा कि बिहार में बीमार होने पर इमरजेंसी में गरीब परिवारों को एम्बुलेंस की सुविधा नहीं मिल पाती है। मगर हमारे मुख्यमंत्री आंख का एक छोटा सा ऑपरेशन कराने के लिए चार्टेड प्लेन से दिल्ली चले जाते हैं।

बिहार में शिक्षा के साथ ही मेडिकल व्यवस्था को सही करना है। यहां से लोगों के पलायन को रोकना है। राज्य को विकसित बनाना है तो इसके लिए व्यवस्था बदलने की सोच के साथ बिहार को बदलने की सोच पैदा करनी होगी।

टॅग्स :चिराग पासवाननीतीश कुमारबिहारपटनाएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप