लाइव न्यूज़ :

चिराग पासवान ने कहा- नीट पेपर लीक एक गंभीर मामला, सरकार का फैसला छात्रों के हित में ही होगा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 29, 2024 14:24 IST

चिराग पासवान ने कहा कि कुछ छात्र री-एग्जाम की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ नहीं चाहते हैं। सरकार इन सभी पहलुओं को देख रही है और उचित समय पर सही फैसला लेगी।

Open in App
ठळक मुद्देचिराग पासवान ने कहा कि नीट पेपर लीक एक गंभीर मामला है और सरकार इस पर गंभीर हैकहा- मामला न्यायालय में विचाराधीन है और सरकार का फैसला छात्रों के हित में ही होगा कहा कि प्रधानमंत्री ने उन पर भरोसा करके उन्हें खाद्य उपभोक्ता मंत्री बनाया है

पटना: केंद्रीय मंत्री बनने के बाद शनिवार को पहली बार पटना पहुंचने पर लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारी बड़ी जीत हुई है। पार्टी ने चुनाव में शत प्रतिशत स्ट्राइक रेट रखा है। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री की जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाना है। वहीं, नीट पेपर लीक मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और सरकार सभी के हितों का ध्यान रख रही है।

चिराग पासवान ने कहा कि कुछ छात्र री-एग्जाम की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ नहीं चाहते हैं। सरकार इन सभी पहलुओं को देख रही है और उचित समय पर सही फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है और सरकार का फैसला छात्रों के हित में ही होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन पर भरोसा करके उन्हें खाद्य उपभोक्ता मंत्री बनाया है और वे इस विश्वास पर खरा उतरेंगे। उनकी प्राथमिकता होगी कि मंत्रालय की योजनाएं सही तरीके से जनता तक पहुंचे। 

बिहार में हाजीपुर के केला, मुजफ्फरपुर की लीची, मखाना और आम जैसे उत्पादों की पैकेजिंग बिहार में ही होनी चाहिए ताकि किसानों को अधिक लाभ मिले। उनका मंत्रालय किसानों के हित में काम करेगा और वे सुनिश्चित करेंगे कि किसानों को उनके काम से बेहतर लाभ मिले। उन्होंने कहा कि, हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है। बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है। उन्होंने कहा कि, अक्सर सुना होगा कि बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के माध्यम से हमने हमेशा कहा है कि बिहार में प्रोसेसिंग, यूनिट होने चाहिए, ताकि किसानों के हाथ में ज्यादा आमदनी आए और उनको फायदा हो। आने वाले दिनों में बिहार में भी कई ऐसे प्रोसेसिंग यूनिट खोले जाएंगे। 

चिराग ने कहा कि बिहार में अगले साल विधानसभा का चुनाव भी होना है। ऐसे में पार्टी उसकी तैयारी में मजबूती के साथ जुटेगी ताकि जो जीत लोकसभा में हमें मिली है, वही जीत विधानसभा चुनाव में भी मिल सके। पीएम मोदी के साथ तमाम सांसदों के साथ मुलाकात हुई है। प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों को अपना मार्गदर्शन दिया है। वहीं वहीं बिहार में पुलों के गिरने को लेकर तेजस्वी यादव के द्वारा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को घेरने को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इन मामलों की मॉनिटरिंग की जा रही है। हमारी सरकार दोषियों को बख्शेगी नहीं और भविष्य में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं होगी। चिराग ने जोर देकर कहा कि डबल इंजन की सरकार सुनिश्चित करेगी कि किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनी रहे।

टॅग्स :चिराग पासवानबिहारनीटनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी