लाइव न्यूज़ :

चिराग पासवान को झटका, लोजपा छोड़ फिर से जदयू में शामिल हुए पूर्व विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, मांगी माफी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 7, 2021 21:20 IST

जदयू को छोड़कर लोजपा के साथ गए जगदीशपुर के पूर्व विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने एक बार फिर से जदयू का दामन थाम लिया.

Open in App
ठळक मुद्देचिराग पासवान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.भगवान सिंह कुशवाहा और वशिष्ठ नारायण सिंह की कुछ दिन पहले मुलाकात हुई थी.राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह ने कहा कि श्रीभगवान सिंह कुशवाहा की घर वापसी हुई है.

पटनाः बिहार में जारी सियासी दावपेंच के बीच जदयू में राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान सांसद ललन सिंह को मिलने के बाद पार्टी में असर नजर आने लगा है. तीन दिन पहले ललन सिंह ने अपने सभी पुराने भूले बिछडे़ और रुठे हुए साथियों को फिर से जदयू के साथ जुड़ने की अपील की थी.

इस अपील का असर यह हुआ है कि जदयू को छोड़कर लोजपा के साथ गए जगदीशपुर के पूर्व विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने एक बार फिर से जदयू का दामन थाम लिया. पार्टी में शामिल होने के साथ ही उन्‍हें जदयू ने उपाध्‍यक्ष पद की जिम्‍मेदारी सौंप दी है. इसे चिराग पासवान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

बताया जाता है कि भगवान सिंह कुशवाहा और वशिष्ठ नारायण सिंह की कुछ दिन पहले मुलाकात हुई थी, जिसके बाद से ही उनके जदयू में शामिल होने की संभावना तेज हो गई थी. शुक्रवार को उन्होंने खुद इसकी घोषणा की थी. इस अवसर पर राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह ने कहा कि श्रीभगवान सिंह कुशवाहा की घर वापसी हुई है.

इनके आने से संगठन मजबूत होगा. उन्‍होंने कहा कि सभी मिलकर 2010 के चुनाव परिणाम का रिकार्ड तोड़ेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 2025 में मुकाम पर पहुंचाना है. जदयू अध्‍यक्ष ने कहा कि युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा. पार्टी का जनाधार मजबूत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पार्टी में सबको उचित सम्‍मान दिया जायेगा.

ललन सिंह ने श्रीभगवान सिंह कुशवाहा से कहा कि अब रूस का कहीं नहीं जायेगा. अब यहीं जदयू में रहिएगा. नाराज नही होइएगा. जदयू अध्यक्ष ने कहा कि मैं और उपेंद्र कुशवाहा मिल कर वर्षो तक काम कर चुके हैं. कार्यकर्ता उत्साहित होंगे तो हिमालय पर्वत भी गिरा देंगे. हम एनडीए में हैं.

यदि यूपी समेत अन्य राज्यों में हमें भागीदार बनाएंगे तो हम साथ मे लड़ेंगे, यदि हमें भागीदारी नही मिली तो हम अपने दम पर अन्य राज्यो में चुनाव लडेंगे.वहीं, इस अवसर पर श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि चुनाव के समय वैचारिक मतभेद की वजह से वे अलग हुए थे. लेकिन उनका दिल हमेशा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास रहा.

उन्होंने कहा कि वे हमेशा से सीएम नीतीश और ललन सिंह के साथ रहे हैं. श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने यह भी कहा कि "अगर मैंने कोई गलत बात कही हो तो उसके लिए माफी चाहता हूं. पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया. इस दौरान संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह भी मौजूद थे.

टॅग्स :चिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टीजेडीयूपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया