लाइव न्यूज़ :

बाबा धीरेन्द्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र के संकल्प पर चिराग पासवान ने उठाया सवाल, कहा- "देश संविधान से चलता है..."

By एस पी सिन्हा | Updated: May 18, 2023 16:25 IST

दिल्ली से पटना पहुंचने पर चिराग पासवान ने कहा कि हर कोई अपनी सोच को लोगों के सामने रख सकता है, लेकिन अंततः संविधान से ही देश चलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में बाबा धीरेंद्र शास्त्री के जाने पर चिराग पासवान ने दिया बयानचिराग पासवान ने कहा कि देश संविधान के हिसाब से चलता है चिराग पासवान ने कहा है कि सभी धर्मों के लोग आएंगे और अपनी बात को कहेंगे।

पटना: बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र के संकल्प पर सवाल उठाते हुए  लोजपा(रामविलास) प्रमुख व सांसद चिराग पासवान ने कहा है कि सभी धर्मों के लोग आएंगे और अपनी बात को कहेंगे।

लेकिन देश संविधान से ही चलेगा, इसके आलावा और कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि संविधान के अलावा देश को चलाने का कोई और विकल्प नहीं है।

सभी लोग आएंगे और अपनी बात को कहेंगे। हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। दिल्ली से पटना पहुंचने पर चिराग पासवान ने कहा कि हर कोई अपनी सोच को लोगों के सामने रख सकता है, लेकिन अंततः संविधान से ही देश चलेगा।

पिछले 75 वर्षों से देश संविधान के आधार पर ही चल रहा है। विपक्ष के लोग ढिंढोरा पीटते रहते हैं कि लोकतंत्र और संविधान की हत्या हो गई, लेकिन देश में चुनाव होने बंद नहीं हुए हैं।

स्वभाविक है कि हर धर्म के लोग आएंगे और अपनी बातों को रखेंगे। लेकिन अंत में देश चलेगा तो सिर्फ संविधान के आधार पर उसके अलावा और कोई विकल्प नहीं है।

वहीं बिहार में ड्रोन की चोरी के सवाल पर चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्हीं सब कारणों से बिहार की बदनामी हो रही है।

शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने के लिए बिहार की सरकार ने 60 लाख का ड्रोन खरीदा, लेकिन उसे ही सुरक्षित नहीं रख सकी।

ये वही प्रदेश है जहां पुल हवा में गिर जाता है, बांध को चूहे कुतर देते हैं। यही कारण है कि बिहार और बिहारी बदनाम हो रहे हैं। एक ड्रोन को तो मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं रख पा रहे हैं तो देश को कैसे सुरक्षित रखेंगे?

किस मॉडल को लेकर नीतीश देशभर में घूम रहे हैं? महागठबंधन की सरकार के पास बिहार के विकास और उसके इमेज को सुधारने का कोई विजन नहीं है और सरकार विजनलेस हो गई है।

टॅग्स :चिराग पासवानबिहारलोक जनशक्ति पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो