लाइव न्यूज़ :

चिनफिंग ने WHO चीफ को फोन कर बोला था महामारी अलर्ट देर से जारी करें: जर्मनी की खुफिया एजेंसी

By अनुराग आनंद | Updated: May 10, 2020 16:34 IST

इस मामले में मैगजीन के खबर प्रकाशन के बाद डब्ल्यूएचओ ने इसका खंडन करते हुए कहा कि इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देएजेंसी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि डॉक्टर टेड्रोस और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच 21 जनवरी को कोई बात नहीं हुई है।ऐसी गलत रिपोर्ट दुनिया से महामारी मिटाने के लिए से डब्लूएचओ का ध्यान भटकाती है।

नई दिल्ली: दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के मामले में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। जर्मनी की खुफिया एजेंसी ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से विश्व स्वास्थ्य संगठन चीफ से कहा था कि वह कोरोना वायरस महामारी को लेकर वैश्विक चेतावनी जारी करने में देरी करें। यह आरोप जर्मनी की खुफिया एजेंसी ने लगाया है।

इंडियन एक्सप्रेस एजेंसी ने कहा है कि बीएनडी के मुताबिक, 21 जनवरी को चीन के नेता शी चिनफिंग ने डब्ल्यूएचओ चीफ टेड्रोस ए. गेबेरेयेसस से कहा कि वह कोरोना वायरस के इंसान से इंसान में फैलने की सूचना को रोके और महामारी की चेतावनी देर से जारी करें। हालांकि, इस मामले में मैगजीन के खबर प्रकाशन के बाद डब्ल्यूएचओ ने इसका खंडन करते हुए कहा कि इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है।

एजेंसी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि डॉक्टर टेड्रोस और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच 21 जनवरी को कोई बात नहीं हुई है और उन्होंने कभी फोन पर बात नहीं की है। ऐसी गलत रिपोर्ट दुनिया से महामारी मिटाने के लिए से डब्लूएचओ का ध्यान भटकाती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि चीन ने इंसान से इंसान में होने वाले संक्रमण की पुष्टि 20 जनवरी को की थी यानी कि फोन से पहले, जिसका दावा किया जा रहा है। WHO ने 22 जनवरी को पब्लिकली यह घोषित किया था कि प्राप्त डेटा के अनुसार वुहान में इंसान से इंसान के बीच संक्रमण हो रहा है। 

वहीं, अगर जर्मनी की खुफिया एजेंसी का दावा सही निकला तो यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की राय को बल देगा जिनका मानना है कि डब्ल्यूएचओ चीन सेंट्रिक रहा है।

टॅग्स :शी जिनपिंगचीनअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए