लाइव न्यूज़ :

चीनी राष्ट्रपति चिनपिंग ने बताया कि उन्होंने ‘दंगल’ फिल्म देखी, यह जान कर मुझे गर्व की अनुभूति हुईः मोदी

By भाषा | Updated: October 15, 2019 16:22 IST

Open in App
ठळक मुद्देमोदी ने हरियाणवी में कहा, ‘‘म्हारी छोरी छोरों से कम है के?’’ दंगल फिल्म बबीता और उनके पिता के संघर्ष पर आधारित है।दादरी विधानसभा सीट से भाजपा की 29 वर्षीय उम्मीदवार बबीता का मुकाबला मंजे हुए नेताओं से हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां एक रैली में कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने बताया कि उन्होंने दंगल फिल्म देखी है। फिल्म ‘दंगल’ पहलवान बबीता फोगाट और उनके पिता महावीर फोगाट पर आधारित है।

गौरतलब है कि बबीता चरखी दादरी से भाजपा की उम्मीदवार हैं। मोदी ने कहा कि तमिलनाडु के मामल्लापुरम में हाल में जब उनकी और शी की मुलाकात हुई थी, तब उन्हें यह पता चला था। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ एक अनौपचारिक मुलाकात में, चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने मुझे बताया कि उन्होंने ‘दंगल’ फिल्म देखी है और यह जान कर मुझे गर्व की अनुभूति हुई। ’’

मोदी ने हरियाणवी में कहा, ‘‘म्हारी छोरी छोरों से कम है के?’’ दंगल फिल्म बबीता और उनके पिता के संघर्ष पर आधारित है। दादरी विधानसभा सीट से भाजपा की 29 वर्षीय उम्मीदवार बबीता का मुकाबला मंजे हुए नेताओं से हैं। इस सीट से जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के सतपाल संगवान और कांग्रेस के नृपेंदर सिंह सांगवान उम्मीदवार हैं।

दोनों ही इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और 2,000 से कम वोटों से जीत हासिल कर चुके हैं। मोदी ने हरियाणा की लड़कियों को ‘‘धाकड़’’ बताया और कहा कि ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ अभियान हरियाणा के गांवों के समर्थन के बगैर सफल नहीं हो पाता। 

टॅग्स :हरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदीदंगलबबीता फोगाटमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप