लाइव न्यूज़ :

चीनी ऐप पर बैन: चीनी दूतावास ने कहा ऐसी कार्रवाई से चीन गंभीर से रूप से चिंतित

By निखिल वर्मा | Updated: June 30, 2020 18:59 IST

भारत ने सोमवार को चीन से संबंध रखने वाले 59 मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसमें लोकप्रिय टिकटॉक और यूसी ब्राउजर जैसे एप भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीनी सरकार हमेशा अपने कारोबारियों से विदेश में अंतरराष्ट्रीय नियमों, स्थानीय कानूनों और विनियमनों का पालन करने के लिए कहती है-चीनचीन भारत द्वारा जारी नोटिस से अत्यधिक चिंतित हैं। हम स्थिति की जांच और पुष्टि कर रहे हैंचीन ने कहा है कि ऐसी घटनाओं से नुकसान होगा और यह भारतीय पक्ष के हित में नहीं है।

59 चीनीऐप बैन करने पर भारत स्थित चीनी दूतावास ने प्रतिक्रिया दी है। चीनी दूतावास के प्रवक्ता जी रोंग ने कहा है कि ऐसी कारर्वाई को लेकर चीन गंभीर रूप से चिंतित है और इसका विरोध करता है। उन्होंने कहा कि भारत में चीनी ऐप पर लगे प्रतिबंध विश्व व्यापार संगठन के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। रोंग ने कहा, यह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और ई-कॉमर्स की सामान्य प्रवृत्ति के खिलाफ भी जाता है और उपभोक्ता हितों और भारत में बाजार की प्रतिस्पर्धा के लिए अनुकूल नहीं है।

भारत ने सोमवार को चीन से संबंध रखने वाले 59 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसमें लोकप्रिय टिकटॉक और यूसी ब्राउजर जैसे एप भी शामिल हैं।

सरकार ने कहा कि ये ऐप देश की संप्रभुता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक हैं। ये प्रतिबंध लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सैनिकों के साथ मौजूदा तनावपूर्ण स्थितियों के बीच लगाए गए हैं । प्रतिबंधित सूची में वीचैट , बीगो लाइव ,हैलो, लाइकी, कैम स्कैनर, वीगो वीडियो, एमआई वीडियो कॉल - शाओमी, एमआई कम्युनिटी, क्लैश ऑफ किंग्स के साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफार्म क्लब फैक्टरी और शीइन शामिल हैं।

सरकार ने इन 59 चाइनीज ऐप को किया बैन

1. TikTok2. Shareit3. Kwai4. UC Browser5. Baidu map6. Shein7. Clash of Kings8. DU battery saver9. Helo10. Likee11. YouCam makeup12. Mi Community13. CM Browers14. Virus Cleaner15. APUS Browser16. ROMWE17. Club Factory18. Newsdog19. Beutry Plus20. WeChat21. UC News22. QQ Mail23. Weibo24. Xender25. QQ Music26. QQ Newsfeed27. Bigo Live28. SelfieCity29. Mail Master30. Parallel Space 31. Mi Video Call – Xiaomi32. WeSync33. ES File Explorer34. Viva Video – QU Video Inc35. Meitu36. Vigo Video37. New Video Status38. DU Recorder39. Vault- Hide40. Cache Cleaner DU App studio41. DU Cleaner42. DU Browser43. Hago Play With New Friends44. Cam Scanner45. Clean Master – Cheetah Mobile46. Wonder Camera47. Photo Wonder48. QQ Player49. We Meet50. Sweet Selfie51. Baidu Translate52. Vmate53. QQ International54. QQ Security Center55. QQ Launcher56. U Video57. V fly Status Video58. Mobile Legends59. DU Privacy

टॅग्स :चीनटिक टोकऐपऐपस्टोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंचार साथी ऐप में क्या है खासियत, जिसे हर फोन में डाउनलोड कराना चाहती है सरकार? जानें

भारत"संचार साथी ऐप अनिवार्य नहीं, डिलीट कर सकते हैं लोग", विवाद के बीच बोले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

भारत'संचार साथी' ऐप को प्रियंका गांधी ने बताया जासूसी ऐप, बोलीं- "देश को तानाशाही में बदलने की कोशिश"

विश्वदुनियाभर में आफत?, हांगकांग में आग, 128 मरे, थाईलैंड में बाढ़ से 145 की मौत और श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 56 की मौत

विश्वHong Kong Fire: भीषण आग की चपेट में दर्जनों जिंदगियां, हांगकांड में इमारतों में लगी आग में मरने वालों की संख्या 94 हुई, कई लोग अब भी लापता

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई