लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी-अमित शाह-राहुल गांधी के बारे में क्या सोचता है चीनी मीडिया, लिखा लंबा लेख

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 28, 2017 09:34 IST

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' में प्रकाशित किए गए लेख में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की गई है। 

Open in App

सीमा विवाद और आतंकवाद के मसले पर चीन की भले ही भारत से ठनी हुई हो, लेकिन वहां का सरकारी मीडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अलग राय रखता है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' में प्रकाशित किए गए लेख में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की गई है। 

अमित शाह की भी चीनी मी‌डिया में तारीफ

'मोदी वेव वर्क्स मैजिक फॉर इंडियाज रूलिंग बीजेपी इन 2017' शीर्षक वाले इस लेख में कहा गया है कि वह सरकार में अपना तीन साल पूरा कर चुके हैं, 2017 समाप्त होने जा रहा है और जब हम राजनीतिक प्रतिस्पर्द्धा की तरफ देखें तो भारतीय राजनीति में यह 'ब्रैंड मोदी' का साल रहा है। लेख में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की भी तारीफ की गई है।

इतना ही नहीं चीनी मीडिया ने पीएम मोदी के कार्यकाल में बीजेपी को 2017 के विधानसभा के चुनावों में जिस तरह से जीत मिली है उसको 'मोदी मैजिक' बताया गया है। कहा गया है, '2014 में बीजेपी के शानदार जीत के साथ शुरू हुई जो मोदी लहर खत्म होने का संकेत नहीं दे रही, क्योंकि पार्टी ने कठिन चुनौतियों के बीच कुछ और राज्यों में अपनी सरकार बना ली है। इस साल हुए राज्यों के चुनावों में मोदी स्टार फेस रहे।' जिस तरह से बीजेपी ने 2014 लोकसभा जीत के बाद 2017 में विधानसभी में जीत हासिल की है वह काबिले तारीफ है। 

राहुल गांधी की लोकप्रियता भी बढ़ी

सिन्हुआ में नोटबंदी और यूपी चुनावों को भी जिक्र लेख में किया है। नोटबंदी पर लिखा है 'मोदी सरकार नोटबंदी के अपने एजेंडे के कारण भारी आलोचनाओं से घिर गई, जिसका विरोध कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने किया। इसके बाद भी यूपी में बीजेपी ने 312 सीटें जीतीं। इतना ही नहीं इस लेख में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का भी जिक्र किया गया है। राहुल गांधी का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि उनकी लोकप्रियता धीमें-धीमें बढ़ रही है, लेकिन  2019 का चुनाव 'अकेले घोड़े वाली दौड़' से अलग होगा। इसलिए बीजेपी के लिए यह वक्त रिएलिटी चेक का है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीचीनबीजेपीराहुल गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?