लाइव न्यूज़ :

COVID-19: आगरा में चीन से लौटा व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव, जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया सैंपल

By रुस्तम राणा | Updated: December 25, 2022 17:45 IST

रिपोर्ट के अनुसार, चीन में काम करने वाला व्यक्ति छुट्टी पर आगरा आया था और वर्तमान में स्पर्शोन्मुख (asymptomatic) है और आगरा के शाहगंज इलाके में अपने घर में आइसोलेट है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना पॉजिटिव शख्स चीन में काम करता है जो छुट्टी पर आगरा आया थापॉजिटिव आने पर आगरा के शाहगंज इलाके में वह अपने घर में आइसोलेट हैशहर में 25 नवंबर के बाद से यह पहला कोविड पॉजिटिव मामला है

आगरा:चीन और दुनिया के अन्य देशों में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट हो गई हैं। कोविड-19 के नए वैरिएंट को लेकर अधिकारियों को सावधानी बरतने और मामले को गंभीरता से लेने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस बीच आगरा में चीन लौटा शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसको लेकर हड़कंप मच गया है। 

रिपोर्ट के अनुसार, चीन में काम करने वाला व्यक्ति छुट्टी पर आगरा आया था और वर्तमान में स्पर्शोन्मुख (asymptomatic) है और आगरा के शाहगंज इलाके में अपने घर में आइसोलेट है। शहर में 25 नवंबर के बाद से यह पहला कोविड पॉजिटिव मामला है और यह यहां का एकमात्र सक्रिय मामला है।  

आगरा में एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, “जो लोग चीन से लौटने वाले व्यक्ति के संपर्क में थे, उन्हें खुद को कोविड का परीक्षण कराने के लिए कहा जा रहा है।” आपको बता दें कि नए साल के जश्न से पहले आगरा के ज्यादातर होटल खचाखच भरे हुए हैं। आगरा में स्वास्थ्य अधिकारियों ने नए कोविड डर के मद्देनजर ताजमहल और अन्य स्मारकों पर आने वालों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है।

मुख्य रूप से अमेरिका, चीन, जापान और ब्राजील और यूरोपीय देशों के पर्यटकों की जांच की जा रही है और उनके नमूने ताजमहल, आगरा किला और अकबर के मकबरे सहित पर्यटक स्थलों पर एकत्र किए गए हैं। लोगों को मास्क पहनने और शारीरिक-दूरी के मानदंडों का पालन करने के लिए कहा गया है। 

जैसा कि चीन और कुछ अन्य देशों में कोविड मामलों में वृद्धि देखी गई है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को आगाह किया है। उन्हें कड़ी निगरानी के लिए कहा गया है, विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर जांच प्रकिया को मजबूत बनाने के लिए कहा गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाआगराचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष