लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश से अगवा हुए मीराम तारौन को चीन ने वापस लौटाया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 27, 2022 14:23 IST

बीते कई दिनों अरुणाचल प्रदेश के भारत-चीन सीमा क्षेत्र में मीराम तारौन की तलाश जारी थी। कथिततौर पर कहा जा रहा था कि मीराम को सीमा क्षेत्र से चीनी सेना ने बंदूक के बल पर अगवा कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देचीनी सेना ने स्वीकार किया था कि मीरान उनके पास है और सुरक्षित हैचीनी सेना ने जरूरी प्रक्रियाओं के बाद मीराम को सौंप दिया जाएगामीराम के लापता होने की जानकारी बीजेपी सांसद तापिर गाओ ने दी

दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश के चीन सीमा से अगवा हुआ 17 साल के किशोर मीराम तारौन को चीनी सेना ने भारतीय फौज को सौंप दिया है। भारतीय सेना पिछले 9 दिनों से भारत-चीन सीमा पर मीरान तारौन की तलाश कर रही थी।

मीरान के सकुशल वापसी पर जानकारी देते हुए अरुणाचल प्रदेश के एमएलए निनॉन इरिंग ने बताया कि चीन की सेना ने भारतीय फौज के सामने मिराम को वापस किया। मिराम बीते 18 जनवरी को लापता था। अरुणाचल प्रदेश से बीजेपी  सांसद के तपीर गाओ का था कि जगल में मीरान को चीनी सेना ने अगवा कर लिया था।  

वहीं जब भारत में बवाल बढ़ा तो चीनी सेना ने स्वीकार किया था कि मीरान उनके पास है और सुरक्षित है।  चीनी सेना पीएलए ने भारतीय फौज के साथ जानकारी साझा की थी भारत वापस भेजने के लिए जरूरी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और उसे जल्द ही भारत को सौंप दिया जाएगा। मीराम को लेकर दोनों के देशों के मध्य कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज चीन ने उसे भारतीय फौज को सौंप दिया है। 

इस मामले में सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवर्धन पाण्डेय ने बीते दिनों जानकारी दी थी कि भारतीय फौज को चीनी सेना ने सूचना दी थी कि अरुणाचल से लापता हुआ मीराम उन्हें सुरक्षित मिल गया है।

बीते कई दिनों अरुणाचल प्रदेश के भारत-चीन सीमा क्षेत्र में मीराम तारौन की तलाश जारी थी। कथिततौर पर कहा जा रहा था कि मीराम को सीमा क्षेत्र से चीनी सेना ने बंदूक के बल पर अगवा कर लिया है। लेकिन दूसरी ओर चीनी सेना ने इस तरह के किसी भी घटना से इंकार किया था और मीराम को तलाशने में भारतीय सेना के साथ सहयोग की बात कही थी।   

देश को मीराम के लापता होने की जानकारी तब हुई जब बीते 19 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सांसद तापिर गाओ ने जानकारी देते हुए उसकी तलाश के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया। तापिर गाओ ने इस मामले में सीधा आरोप लगाते हुए कहा था कि चीनी सेना पीएलए ने 17 साल के मीराम तारौन को भारतीय सीमा क्षेत्र के भीतर के घुसकर सिआंग जिले से अगवा कर लिया है। 

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेशकिरेन रिजिजूचीनArmy
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब