लाइव न्यूज़ :

Breaking News: गलवान के बाद अब लद्दाख के देपसांग में लामबंदी कर रहा है चीन

By स्वाति सिंह | Updated: June 24, 2020 19:37 IST

पूर्वी दौलत बेग ओल्डी में चीनी लामबंदी की जा रही है। जून महीने में चीनी बेस के पास कैंप और वाहन देखे गए हैं। चीन की ओर से ये बेस 2016 से पहले ही बनाए गए थे, लेकिन इस महीने सैटेलाइट तस्वीरों पता चला है कि यहां पर नए शिविरों और वाहनों के लिए ट्रैक बनाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वी-लद्दाख में हुई झड़प के बाद अब चीन नए हिस्सों में चीन की ओर से लामबंदी की जा रही है। चीन की पीएलए, डीबीओ और डेपसांग सेक्टरों में नया मोर्चा खोल सकती है।

नई दिल्ली: पूर्वी-लद्दाख में हुई झड़प के बाद अब चीन नए हिस्सों में चीन की ओर से लामबंदी की जा रही है। बताया जा रहा है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) और डेपसांग सेक्टरों में नया मोर्चा खोल सकती है।

इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि इस बात की पुष्टि हुई है कि पूर्वी दौलत बेग ओल्डी में चीनी लामबंदी की जा रही है। जून महीने में चीनी बेस के पास कैंप और वाहन देखे गए हैं। चीन की ओर से ये बेस 2016 से पहले ही बनाए गए थे, लेकिन इस महीने सैटेलाइट तस्वीरों पता चला है कि यहां पर नए शिविरों और वाहनों के लिए ट्रैक बनाए गए हैं। जमीनी ट्रैकिंग के जरिये भी इसकी पुष्टि हो चुकी है।

उधर, भारत और चीन के बीच सीमा पर चल रहे विवाद के बीच बुधवार को दोनों देशों ने राजनयिक वार्ता की। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत-चीन ने सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष रूप से पूर्वी लद्दाख की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। भारतीय पक्ष ने पूर्वी लद्दाख में हाल में हुईं घटनाओं पर अपनी चिंता व्यक्त की जिसमें 15 जून को गलवान घाटी में हिंसक झड़प शामिल थी।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि वार्ता के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि भारत-चीन को एलएसी का सख्ती से सम्मान और निरीक्षण करना चाहिए। दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने सहमति व्यक्त कर कहा कि इस तरह की समझ  द्विपक्षीय समझौतों और प्रोटोकॉल के अनुसार, सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति स्थापित करने और दोनों देशों के व्यापक विकास में मदद करेगा।

टॅग्स :चीनलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप