लाइव न्यूज़ :

बिहार के जमुई जिले में अपनी सलामती की दुआ मांगकर स्कूल में जाते हैं बच्चे

By एस पी सिन्हा | Updated: August 24, 2023 17:27 IST

बच्चों ने बताया कि जर्जर भवन होने के कारण उन्हें डर लगता है। बच्चों को डर लगा रहता है कि कहीं छत का टुकड़ा टूट कर न गिर जाए। जिस वजह से बच्चे अपनी सुरक्षा के लिए हर दिन क्लास रूम में जाने से पहले भगवान के सामने माथा टेककर सलामती की दुआ मांगते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के जमुई जिले के बरहट प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय नुमर भगवान भरोसे चलता हैबच्चे क्लास रूम में जाने से पहले अपनी सलामती के लिए दुआ मांगते हैं

पटना: बिहार के जमुई जिले के बरहट प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय नुमर भगवान भरोसे चलता है। बच्चे क्लास रूम में जाने से पहले अपनी सलामती के लिए दुआ मांगते हैं। सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचते हैं, तब वह क्लास रूम में जाने से पहले मंदिर जाते हैं और माथा टेकते हैं। इसके बाद बच्चों की पढ़ाई शुरू होती है। दरअसल, यहां के बच्चे जर्जर भवन में पढ़ते हैं। 

बच्चों ने बताया कि जर्जर भवन होने के कारण उन्हें डर लगता है। बच्चों को डर लगा रहता है कि कहीं छत का टुकड़ा टूट कर न गिर जाए। जिस वजह से बच्चे अपनी सुरक्षा के लिए हर दिन क्लास रूम में जाने से पहले भगवान के सामने माथा टेककर सलामती की दुआ मांगते हैं। बताया जाता है कि स्कूल की दीवारों में बड़ी-बड़ी कई दरारें हैं। क्लास रूम के अंदर से आसमान साफ दिखाई देता है। 

वहीं बच्चों ने बताया कि विद्यालय में पहले हादसा हो चुका है। बच्चों ने बताया कि एक बार सरिता मैडम हमें पढ़ा रही थी, तभी छत का एक टुकड़ा उन पर गिर गया था। इससे उन्हें चोट लग गई थी। इसके बाद से हम लोग हर दिन क्लास रूम में जाने से पहले भगवान से प्रार्थना करते हैं। 

वहीं, स्कूल प्रभारी अर्चना कुमारी ने बताया कि भवन की स्थिति बहुत ही खराब है। कब गिर जाएगा, इसका कोई ठिकाना नहीं है। विभाग को कई बार मैंने जानकारी दी है। आश्वासन मिलता है, पर कोई प्रगति नहीं है। पूर्व में एक बार शिक्षिका सरिता कुमारी पर छत का टुकड़ा गिर गया था। अधिकारी स्कूल आए, निरीक्षण भी किए। आश्वासन भी दिए पर कोई काम नहीं हुआ। 

उन्होंने कहा, इस स्कूल परिसर के बीच में ही मंदिर बना हुआ है। उसी मंदिर में बच्चे सलामती के लिए माथा टेकते हैं और फिर क्लास में जाते है। उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय में 1 से 8 तक के बच्चे पढ़ते हैं। विद्यालय में 213 बच्चे नामांकित हैं। विद्यालय में 6 शिक्षक हैं, जिसमें 5 महिला हैं। बच्चों के अभिभावक भी समय-समय पर आकर अपने बच्चों को देखते हैं।

 

टॅग्स :बिहारजमुईनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप