लाइव न्यूज़ :

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अयोध्या में पूजा-अर्चना करेंगे

By भाषा | Updated: December 14, 2021 15:00 IST

Open in App

अयोध्या (उप्र), 14 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री बुधवार को अयोध्या में प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर और राम जन्मभूमि में पूजा-अर्चना करेंगे। जिला प्रशासन को 11 मुख्यमंत्रियों और तीन उपमुख्यमंत्रियों के कार्यक्रम की मंगलवार को सूचना मिली।

जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी मुख्यमंत्रियों के मंगलवार शाम को वाराणसी से लखनऊ पहुंचने की उम्मीद है और राज्य की राजधानी में एक रात रुकने के बाद उनके बुधवार को 11 बजे तक अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है।

सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बुधवार दोपहर करीब 2 बजे प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करेंगे और राम जन्मभूमि पर पूजा-अर्चना भी करेंगे।

जिला प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, हरियाणा और गोवा के मुख्यमंत्री, बिहार के दो उपमुख्यमंत्री और अरुणाचल प्रदेश के एक उपमुख्यमंत्री शहर का दौरा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि सिक्किम, मेघालय, मिजोरम, कर्नाटक और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री भी अयोध्या का दौरा कर सकते हैं।

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री फिलहाल वाराणसी में हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम का उद्घाटन किया। मंगलवार को सभी मुख्यमंत्री वाराणसी में आयोजित मुख्यमंत्री सम्मेलन में शामिल हुये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए