लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में 215.77 करोड़ रुपये की बिजली परियोजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास किया

By भाषा | Updated: November 7, 2020 21:45 IST

Open in App

गोरखपुर/लखनऊ, सात नवंबर उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में बिजली प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए 215.77 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास किया।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने लखनऊ में अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास से अपने गृह क्षेत्र गोरखपुर की विद्युत प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के लिए चार नई परियोजनाओं की घोषणा समेत 15 परियोजनाओं का शिलान्‍यास और उदघाटन किया।

सरकारी प्रवक्‍ता ने बताया कि शिलान्यास की गई सात ऊर्जा परियोजनाओं की लागत 94.95 करोड़ रुपये तथा लोकार्पित छह परियोजनाओं की लागत 12 करोड़ रुपये से अधिक है। इनमें चार प्रस्तावित नई विद्युत परियोजनाओं की अनुमानित लागत 108 करोड़ 50 लाख रुपए है।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने लोकार्पित और शिलान्‍यास की गई विद्युत परियोजनाओं को गोरखपुर और प्रदेशवासियों को दीपावली से पहले ऊर्जा विभाग द्वारा अनुपम भेंट बताते हुए कहा कि विगत साढ़े तीन वर्षों में ऊर्जा विभाग द्वारा विद्युत के क्षेत्र में प्रदेश के कायाकल्प के कार्यक्रम प्रारम्भ किए गये हैं और इससे राज्‍य की तस्‍वीर बदली है। योगी ने कहा कि राज्‍य सरकार का दृष्टिकोण रचनात्‍मक और सकारात्‍मक होने के कारण बगैर किसी भेदभाव के लोगों को बिजली परियोजनाओं समेत तमाम जनकल्‍याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्‍होंने कहा कि पिछली सरकारों में बिजली कटौती होती थी लेकिन अब निर्बाध आपूर्ति हो रही है।

मुख्‍यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्‍य के 1.75 लाख गांवों में विद्युतीकरण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है और 1 करोड़ 24 लाख से अधिक गरीबों के घरों तक बिजली पहुंच गई है। राज्य में बिना किसी रुकावट के बिजली की आपूर्ति हो रही है।

मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा, '' बिजली के ढीले तारों और जर्जर खंभों को बदला जा रहा है जिससे समस्‍या का स्‍थायी समाधान हो सकेगा''

इस मौके पर मुख्‍यमंत्री ने गोरखपुर के सांसद रविकिशन शुक्‍ला, विधायक विपिन सिंह, शीतल पांडेय और संत प्रसाद से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद किया। जन प्रतिनिधियों ने गोरखपुर समेत पूर्वांचल में विद्युत परियोजनाओं के लिए मुख्‍यमंत्री की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्‍यक्‍त किया।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में सबको निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है और ऊर्जा विभाग निरंतर इसके लिए प्रयासरत है।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में राज्य सरकार विद्युत की उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए