लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने और शराब की दुकानें खोलने पर मुख्यमंत्री करेंगे फैसला: तमिलनाडु के मंत्री

By भाषा | Updated: April 10, 2020 15:27 IST

तमिलनाडु में अब तक कोरोना वायरस से 834 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 8 लोगों की इस महामारी से जान जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के आबकारी एवं निषेध मंत्री पी तंगमणि ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि को आगे बढ़ाने या नहीं बढ़ाने का फैसला मुख्यमंत्री करेंगे।मंत्री पी तंगमणि ने संकेत दिया कि शराब की दुकानों खोलने या नहीं खोलने के संबंध में स्पष्ट तस्वीर 14 अप्रैल को ही सामने आएगी।

चेन्नई। तमिलनाडु के आबकारी एवं निषेध मंत्री पी तंगमणि ने शुक्रवार को कहा कि लॉकडाउन की अवधि को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाने या नहीं बढ़ाने और तमिलनाडु राज्य विपणन निगम द्वारा संचालित शराब की दुकानें खोले जाने या नहीं खोले जाने के संबंध में मुख्यमंत्री फैसला करेंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार शराब न मिलने पर शेविंग लोशन पीने के कारण लोगों की मौत की घटनाओं और अन्य पहलुओं के मद्देनजर टीएएसएमएसी की दुकानें फिर से खोलने पर विचार करेगी, तंगमणि ने कहा, ‘‘इस पर फैसला 14 अप्रैल के बाद ही किया जा सकता है। बंद लागू होने तक दुकानें नहीं खुलेंगी।’’

इस संबंध में पूछे गए एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा कि बंद जारी रखने या नहीं रखने और टीएएसएमएसी की दुकानें फिर से खेले जाने संबंधी फैसले ‘‘नीतिगत हैं और इन पर मुख्यमंत्री ही फैसला करेंगे’’।

मंत्री ने कहा कि अभी कुछ बताया नहीं जा सकता। उन्होंने संकेत दिया कि शराब की दुकानों खोलने या नहीं खोलने के संबंध में स्पष्ट तस्वीर 14 अप्रैल को ही सामने आएगी। नशा करने के लिए कुछ लोगों द्वारा हानिकारक पदार्थ पीने और कथित रूप से आत्महत्या करने जैसे कड़े कदम उठाने के बारे में उन्होंने कहा कि लोगों को शराब पीने के कुप्रभावों के बारे में बताने और उन्हें समझाने के लिए जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

टॅग्स :तमिलनाडुकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील