लाइव न्यूज़ :

वाराणसी में मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों व कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा की

By भाषा | Updated: September 5, 2021 22:04 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने एक दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान सर्किट हाउस सभागार में विकास कार्यों, कानून व्यवस्था, कोविड प्रबंधन एवं स्वच्छता की समीक्षा बैठक की। अधिकारियों ने बताया कि जनपद में 8871.27 करोड़ रुपये की 117 प्रमुख परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं जबकि जुलाई एवं अगस्त में कई परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं जिनमें पशुधन फार्मो का सुदृढ़ीकरण, बीएचयू में छात्र गतिविधि केंद्र का निर्माण, बीएचयू में 200 कमरों का महिला छात्रावास आदि प्रमुख हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “वाराणसी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है, यहां हर कार्य नियमानुसार, मानक से, अच्छा व अनुकरणीय हो। इसका पूरे देश में संदेश जाता है।”उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को पूरे प्रदेश के हर ब्लॉक में गरीब कल्याण मेला का आयोजन होगा, जिसमें आरोग्य मेला, कृषि मेला व विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टाल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को 13 से 19 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा, जिनमें अनेकों जन कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित होंगे। आदित्यनाथ ने कहा कि बरसात व बाढ़ से गांवों एवं शहरों की सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, लिहाजा लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, विकास प्राधिकरण, मंडी समिति, गन्ना विकास व अन्य प्राधिकरण अपने तहत आने वाली सड़कों पर काम शुरू करें और दीपावली तक समस्त सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि “कोविड प्रबंधन के लिए शासन के निर्देशों का पालन हो। टीकाकरण को गंभीरता से लें और समय से दूसरी डोज भी लगवाए।”बैठक में मंत्री अनिल राजभर, डॉ नीलकंठ तिवारी, रविंद्र जायसवाल, महापौर मृदुला जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक डॉ अवधेश सिंह, सुरेंद्र नारायण सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर