लाइव न्यूज़ :

अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कसा तंज, कहा-केवल राजनीति ना करें बल्कि कामों को भी देखें

By एस पी सिन्हा | Updated: October 2, 2022 16:01 IST

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने चुटकी लेते हुए कहा कि अमित शाह केवल राजनीति ना करें बल्कि कामों को भी देखें। उन्होंने कहा कि वे आ रहे हैं तो उन्हे यह भी पता चल जाएगा कि हमने जेपी की जो जगह है उसे कितना बढ़िया से बनवाया है।

Open in App
ठळक मुद्देशाह के दौरे को लेकर नीतीश कुमार ने कहा सब लोगों को आने का अधिकार हैकहा- अच्छा है उन्हें पता चलेगा कि हमने जेपी की जगह को कितना बढ़िया बनवाया हैकेंद्रीय गृह मंत्री 11 अक्टूबर को जेपी की जयंती पर छपरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक महीने के भीतर दूसरी बार बिहार आने पर सियासत तेज हो गई है। उनके दौरे को लेकर विरोधी दल के नेता लागातार निशाना साध रहे हैं। लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने यहां तक कह दिया कि अमित शाह महागठबंधन में शामिल होने के लिए बार-बार बिहार आ रहे हैं। 

वहीं अमित शाह के बिहार दौरे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि सब लोगों को आने का अधिकार है। जो आना चाहेगा उसे क्या कीजिएगा। नीतीश कुमार ने चुटकी लेते हुए कहा कि गृहमंत्री केवल राजनीति ना करें बल्कि सिताब दियारा में हुए कामों को भी देखें।

उन्होंने कहा कि वे आ रहे हैं तो उन्हे यह भी पता चल जाएगा कि हमने जेपी की जो जगह है उसे कितना बढ़िया से बनवाया है। वहीं, प्रशांत किशोर के यात्रा पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सबकी अपनी इच्छा है, हमको उससे कोई मतलब नहीं है। गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में बापू की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में जो इतनी बड़ी प्रतिमा बनाई गई है। गांधी मैदान में महात्मा गांधी की पहले एक छोटी प्रतिमा थी, जिसे बदलकर हमने इतना बड़ा भव्य बनावाया है} उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के बातों को मानकर हम जीवन में चल रहे हैं। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री 11 अक्टूबर को जयप्रकाश नारायण की जयंती पर छपरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

टॅग्स :नीतीश कुमारअमित शाहबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब