लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आईजी के कदम को बताया गलत, बिहार में शीर्ष अधिकारियों के बीच चल रही ये कैसी जंग?

By एस पी सिन्हा | Updated: February 10, 2023 15:47 IST

समाधान यात्रा के तहत पूर्णिया दौरे पर गये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ऑफिसर का ट्वीट करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि विकास वैभव ने गलत किया है, लेकिन फिर भी हम मामले को दिखा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के आईपीएस विकास वैभव के कारण राजनीतिक गलियारों में सनसनी मची हुई है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैभव विकास के ट्वीट को बताया गलत सीएम नीतीश ने अधिकारियों को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

पटना: बिहार में दो आईपीएस अधिकारियों के बीच जारी जंग से पुलिस विभाग में चल रही राजनीति खुलकर सामने आ गई है। विभाग में किस तरह कुर्सी की लड़ाई चल रही है और अधिकारी एक-दूसरे पर ही गाली-गलौज कर रहे हैं, यह सार्वजनिक हो गया  है। इस बीच डीजी शोभा अहोतकर को सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अप्रत्यक्ष समर्थन मिल गया है। मुख्यमंत्री ने आज मीडिया से बात करते हुए विकास वैभव को ही गलत करार दिया। विकास वैभव के ट्वीट पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई है।

समाधान यात्रा के तहत पूर्णिया दौरे पर गये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ऑफिसर का ट्वीट करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि विकास वैभव ने गलत किया है, लेकिन फिर भी हम मामले को दिखा रहे हैं। विकास वैभव के आरोपों को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि अरे ये सब फालतू बात है। वो सब कोई चीज जो बोलते है, ये लोग (अधिकारियों की ओर इशारा करते हुए) करेगा।

अभी हमारे लिए नहीं कुछ बोलना उचित है। हम सबको कह देते हैं कि कोई कुछ बोलता है तो पूरी जांच करा लीजिये। देख लीजिये क्या मामला है? उन्होंने मीडिया से कहा कि एक बात अच्छी तरह आप जान लीजिये। कोई भी नौकरी करता है, ऑफिसर है। 

उनका काम ट्वीट करना नहीं है। ये सबसे गंदी चीज है। उन्हें अगर कोई समस्या है तो अपने डिपार्टमेंट को या सीनियर जगह पर आकर बतानी चाहिये। यही नहीं, निजी तौर पर बतानी चाहिये। उनको कोई भी चीज को सार्वजनिक रूप से नहीं घोषित करना चाहिये। ये है कानून। आप जरा अच्छी तरह जान लीजिये। आपके ऊपर कोई समस्या है तो सही जगह पर जाकर अपनी परेशानी बता दीजिये, तुरंत उस पर देखा जाता है।

ये तो विचित्र बात है। कोई ट्वीट कर देगा। कोई कुछ लिख देगा। कुछ कर देगा तो यही सब चर्चा का विषय बन जाता है। खैर उसके बावजूद हमने कहा है कि कोई भी बात है तो हमने कह दिया है कि अधिकारियों को कि सब कुछ देख लीजिये। मामले की पूरी जांच के बाद हमे सब जानकारी स्पष्ट दी जाए। 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील