लाइव न्यूज़ :

बिहार विजन 2047 की तैयारी में जुटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बड़े नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

By एस पी सिन्हा | Updated: November 18, 2024 17:45 IST

बिहार विजन 2047 को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के 7 बड़े नेताओं को बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। इन नेताओं में संजय झा, रामनाथ ठाकुर, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, उमेश कुशवाहा, विजय चौधरी और अशोक चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी को चुस्त-दुरूस्त करने में जुट गए हैंजदयू के बड़े नेताओं की अगुवाई में 7 टीमें बनी हैं जो बिहार के तमाम जिलों में जाकर ना सिर्फ लोगों से मिलेगीजेडीयू ने कहा कि नीतीश सरकार बिहार विजन 2047 डॉक्यूमेंट पर काम कर रही है

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी को चुस्त-दुरूस्त करने में जुट गए हैं। बिहार विजन 2047 को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के 7 बड़े नेताओं को बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। इन नेताओं में संजय झा, रामनाथ ठाकुर, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, उमेश कुशवाहा, विजय चौधरी और अशोक चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने बताया कि जदयू के बड़े नेताओं की अगुवाई में 7 टीमें बनी हैं जो बिहार के तमाम जिलों में जाकर ना सिर्फ लोगों से मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने 19 सालों साल में बिहार के विकास के लिए जो भी काम किया है, उसे लोगों को बताया जाएगा। नीरज कुमार ने कहा कि लोगों से मिलकर यह भी जानने की कोशिश की जाएगी कि जनता के बीच विकास कार्य सही तरीके से पहुंचा है कि नहीं। अगर नहीं पहुंचा है तो समस्या कहां-कहां है? 

उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डबल इंजन की सरकार ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। इस बार के केंद्रीय बजट में बिहार को विशेष पैकेज मिला है और आने वाले चुनावी साल में भी केंद्रीय बजट से बहुत उम्मीद है। प्रधानमंत्री बिहार के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 

उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार बिहार विजन 2047 डॉक्यूमेंट पर काम कर रही है, जिसमें बिहार की जनता से भी फीड बैक मांगा जा रहा है कि बिहार कैसे विकसित हो इस पर अपनी राय दीजिए। नीरज कुमार ने कहा कि बिहार को विकसित बिहार बनाने के लिए इस डॉक्यूमेंट का महत्वपूर्ण रोल होगा ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए सरकार पूरे बिहार के जिलाधिकारी और हर विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ समय समय पर बैठक हो और विकास कार्य के अलावा दूसरे कार्य कैसे हो रहे हैं? 

इसकी जानकारी भी समय-समय पर मिलती रहे। बिहार विजन 2047 नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है और यह योजना सफल होती है तो बिहार 2047 तक एक विकसित राज्य बन सकता है। ऐसे में जदयू की टीम राजनीतिक हालातों के साथ-साथ नीतीश कुमार के विकास कार्यों की जमीनी हकीकत भी जानने की पूरी कोशिश करेगा ताकि नीतीश सरकार के बिहार विजन 2047 पूरा किया जा सके। इसके लिए 2025 के विधान सभा चुनाव का जीतना एनडीए के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गया है।

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?