लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: सीएम मोहन यादव ने नागरिकों संग खेली फूलों की होली...

By मुकेश मिश्रा | Updated: March 15, 2025 10:52 IST

Madhya Pradesh: इसके अलावा जल संसाधन विभाग के₹2533 करोड रुपए के तीन काम किया जा रहे हैं ऊर्जा विभाग के 329 करोड रुपए के 6 कार्य किया जा रहे हैं 9650 करोड रुपए के 2 लेन तथाफोर लेन सड़क निर्माण किये जा रहे हैं।

Open in App

Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने होली के पावन अवसर पर स्थानीय कालिदास अकादमी परिसर में उज्जैन के नागरिकों के मध्य पहुंचकर उनके साथ फूलों की होली खेली सब को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की मुख्यमंत्री डॉ यादव तथा नागरिकों ने होली की पुष्प वर्षा की कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा महापौर मुकेश टटवाल नगर निगम सभापति कलावती यादव पूर्व विधायक राजेंद्र भारती रामलाल यादव  संजय अग्रवाल उज्जैन संभाग आयुक्त संजय गुप्ता तथा बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्ध जन एवं नागरिकआदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अमृत 2.0 मिशन के अंतर्गत उज्जैन शहर के विभिन्न वार्डों तथा सिंहस्थ क्षेत्र में 478 करोड रुपए लागत के सीवरेज कार्य निर्माण का भूमि पूजन किया जिससे  सवा 3 लाख से अधिक की आबादी लाभान्वित होगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि हम उज्जैन के गौरव में  उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए सदैव प्रयासरत है  हम भाग्यशाली हैं जो उज्जैन जैसा स्वर्ग हमें मिला है मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले सिंहस्थ 2028 के भव्य आयोजन के लिए हम कृत संकल्पित हैं  इसके अंतर्गत 2329 करोड़ के विभागीय मद कार्य किये जा रहे हैं इसके अलावा जल संसाधन विभाग के₹2533 करोड रुपए के तीन काम किया जा रहे हैं ऊर्जा विभाग के 329 करोड रुपए के 6 कार्य किया जा रहे हैं 9650 करोड रुपए के 2 लेन तथाफोर लेन सड़क निर्माण किये जा रहे हैं।

पर्यटन के 382 करोड रुपए के कार्य किया जा रहे हैं संस्कृति विभाग के अंतर्गत 259 करोड रुपए के काम किया जा रहे हैं इसके अलावा उज्जैन बदनावर उज्जैन जावरा रोड निर्मित किए जा रहे हैं उज्जैन औद्योगिक क्षेत्र में 5000 करोड रुपए के काम चल रहे हैं विकास के क्षेत्र में उज्जैन में लगातार काम किया जा रहे हैं मेडिसिटी में मेडिकल कॉलेज सहित अन्य उल्लेखनीय कार्य किया जा रहे हैं सिहस्थ 2028 के समस्त कार्य जून 2027 में पूर्ण कर लिए जाएंगे सिंहस्थ का व्यापक एवं भव्य आयोजन हम सब की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उज्जैन औद्योगिक क्षेत्र में विश्व स्तरीय पेप्सी को कंपनी द्वारा व्यापक स्तर की फैक्ट्री पर काम किया जा रहा है जो आलू के चिप्स बनाएगी उज्जैनको शीघ्र ही चिड़ियाघर की सौगात मिलने वाली हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रयासों से मध्य प्रदेश में देश और दुनिया भर के उद्योगपति निवेश के लिए उल्लेखनीय रूप से आगे आ रहे हैं मध्य प्रदेश में गो दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य किया जा रहा है जो भी नागरिक घर में भी गौ  पालन करेंगे उनको शासन द्वारा बोनस दिया जाएगा प्रोत्साहन राशि दी जाएगी असहाय निराश्रित गौ माता का पालन शासन द्वारा किया जाएगा इसके लिए शहरों में 10, 10 हजार क्षमता की गौशालाएं निर्मित की जा रहीहै प्रदेश में गौशालाओं को प्रति गौ माता ₹20 के स्थान पर अब ₹40 रुपए अनुदान दिया जा रहा है प्रदेश में सिंचाई क्षमता में वृद्धि के लिए किए गए प्रयासों के फल स्वरुप अब 55 लाख हेक्टेयर में सिंचाई क्षमता निर्मित हुई है।

प्रदेश की केन बेतवा पार्वती काली सिंध ताप्ती नदी आदि परियोजनाओं के माध्यम से आने वाले समय में एक करोड़ लाख हेक्टेयर भूमि में सिंचाई क्षमता की उपलब्धि हासिल होने वाली है प्रदेश में मेट्रोपॉलिटन सिटी पर कार्य किया जा रहा है उज्जैन इंदौर नागदा बड़नगर मक्सी देवास आदि क्षेत्रों को मिलाकर एक एकीकृत मेट्रोपॉलिटन सिटी का निर्माण किया जा रहा है इसी प्रकार की मेट्रोपॉलिटन सिटी भोपाल विदिशा रायसेन सीहोर नर्मदा पुरम आदि क्षेत्र को मिलाकर बनाई जाएगी इसके पश्चात जबलपुर तथा ग्वालियर पर भी कार्य किया जाएगा।

उज्जैन के महाराजा विक्रमादित्य के गौरव के अंतर्गत प्रदेश में 21 लाख रुपए का एक पुरस्कार तथा पांच पांच लाख रुपए के चार पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालों को दिए जाएंगे।

इस अवसर पर सांसद  अनिल फिरोजिया ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री डॉयादव के नेतृत्व में शासन द्वारा किए जाने वाले कार्यों से उज्जैन सहित प्रदेश की दशा एवं दिशा में सकारात्मक बदलाव आया है हजारों करोड रुपए के कार्य उज्जैन शहर में प्रारंभ किए गए हैं मुख्यमंत्री द्वारा विकास के संपूर्ण विजन के साथ कार्य किया जा रहा है।

विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ यादव लगातार जन सेवा के कार्य कर रहे हैं सिंहस्थ के कार्यों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा हजारों करोड रुपए की राशि उपलब्ध कराई गई है विभिन्न स्थानों पर पुल पुलिया तथा अन्य निर्माण कार्य किया जा रहे हैं।

इस अवसर पर महापौर  टटवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उज्जैन शहर  विकास व्यापक पैमाने पर किया जा रहा है निगम सभापति कलावती यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा उज्जैन को नित्य नवीन सौगातें प्रदान की जा रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न नागरिक संगठन शिक्षा जगत लायंस क्लब खेल संगठन संस्कार भारती चेंबर ऑफ कॉमर्स व्यापारी संगठन आदि की ओर से मुख्यमंत्री डॉ यादव का सम्मान किया गया मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

टॅग्स :मोहन यादवहोलीMadhya PradeshBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए